एक्सप्लोरर

मयंक यादव पर शेन वॉटसन की है बिल्कुल अलग राय, BCCI को दे डाली चेतावनी

Shane Watson: IPL 2024 में गोली की तरह गेंद फेंकने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉटसन ने हैरान करने वाला बयान दिया है. आइये जानें उन्होंने क्या कुछ कहा.

Shane Watson on Mayank Yadav: अपनी तेज रफ्तार और सटीक लाइन लेंथ से लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने बड़े बड़े बल्लेबाजों के होश उड़ा रखे हैं. शिखर धवन और फाफ डु प्लेसिस से लेकर स्टीव स्मिथ तक इस युवा तेज गेंदबाज की तारीफ कर चुके हैं. हर कोई मयंक को टीम इंडिया में लाने की बात कर रहा है. हालांकि, इस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन की अलग राय है.  

शेन वॉटसन का मानना है कि भले ही मयंक यादव ने अपनी गेंदबाजी से मौजूदा आईपीएल में सभी को आकर्षित किया है, लेकिन उन्हें टेस्ट क्रिकेट में खिलाने की जल्दबाजी करना समझदारी नहीं है. वॉटसन ने ‘जियो सिनेमा’ से कहा, "निश्चित रूप से मयंक यादव के बारे में काफी चर्चा हो रही है, जिनकी रफ्तार विश्व स्तरीय है और उन्होंने विश्व स्तरीय कौशल भी दिखाया है. लखनऊ सुपर जायंट्स भाग्यशाली है कि उनके पास ऐसा खिलाड़ी है. बड़े मंच पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के खिलाफ प्रदर्शन करना और उन पर दबदबा बनाना बहुत खास है."

'अभी मयंक को टेस्ट क्रिकेट खिलाना समझदारी नहीं'

वॉटसन ने मयंक की काफी तारीफ की, लेकिन अभी उन्हें टेस्ट क्रिकेट में लाने को गलत करार दिया. उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से आप उसे टेस्ट क्रिकेट में खेलना पसंद करोगे, लेकिन बतौर तेज गेंदबाज यह आपके शरीर पर कितना चुनौतीपूर्ण होगा, यह जानना और आपके शरीर को इसके अनुरूप ढालना और सपाट पिच पर एक टेस्ट मैच में एक दिन में इतनी रफ्तार से 15 से 20 ओवर डालने का दबाव झेलना, मुझे नहीं लगता कि इस समय यह जरूरी है कि उसके शरीर को इस सीमा तक पहुंचाया जाए. मुझे लगता है कि इस समय उसे टेस्ट क्रिकेट में खिलाना बिलकुल भी समझदारी नहीं होगी."

यह भी पढ़ें-

शशांक को लेकर प्रीति जिंटा ने किया इमोशनल पोस्ट, 'गलत' बोलने और ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget