एक्सप्लोरर

शशांक को लेकर प्रीति जिंटा ने किया इमोशनल पोस्ट, 'गलत' बोलने और ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब

आईपीएल 2024 की नीलामी के बाद से ही शशांक सिंह चर्चा में हैं. गुजरात के खिलाफ पंजाब को हारी हुई बाजी जिताने के बाद शशांक को लेकर फिर बहस शुरू हो गई है.

Preity Zinta on Shashank Singh: पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ तीन विकेट की रोमांचक जीत में टीम के हीरो शशांक सिंह ने आईपीएल नीलामी में हुई गफलत को सार्थक तरीके से लिया और कभी उसकी शिकायत नहीं की. 

32 साल के शशांका ने गुरुवार को 29 गेंद में नाबाद 61 रन की पारी खेली, जिससे पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के जबड़े से जीत छीन ली. पंजाब किंग्स पिछले साल दिसंबर में दुबई में आईपीएल नीलामी के दौरान कथित तौर पर शशांक के लिए अपनी बोली वापस लेना चाहती थी, लेकिन नीलामीकर्ता ने इसे स्वीकार नहीं किया, क्योंकि बोली पूरी हो गयी थी. हालांकि, फ्रेंचाइजी ने बाद में एक स्पष्टीकरण जारी किया, जिसमें दावा किया गया कि शशांक हमेशा उनकी सूची में थे और नीलामी सूची में एक ही नाम के दो खिलाड़ियों का उल्लेख होने के कारण भ्रम था. 

प्रीति जिंटा ने ‘एक्स’ पर लिखा, "ऐसा लगता है कि आज नीलामी में हमारे (पीबीकेएस) बारे में अतीत में कही गई बातों के बारे में बात करने का बिल्कुल सही दिन है. समान परिस्थितियों में बहुत से लोग आत्मविश्वास खो चुके होंगे, दबाव में झुक गए होंगे या हतोत्साहित हो गए होंगे... लेकिन शशांक नहीं. वह साधारण इंसान की तरह नहीं है. वह काफी खास है. सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में उनके कौशल के कारण नहीं, बल्कि उनके सकारात्मक दृष्टिकोण और अविश्वसनीय भावना उन्हें खास बनाती है. उन्होंने सभी टिप्पणियों और मजाक को सहजता से लिया और कभी इसकी शिकायत नहीं की."

उन्होंने आगे लिखा, "उसने खुद का समर्थन किया और हमें दिखाया कि वह मानसिक रूप से कितना मजबूत है. मैं इसके लिए उसकी सराहना करती हूं. वह मेरी प्रशंसा और सम्मान का हकदार है. मुझे उम्मीद है कि वह आप सभी के लिए एक उदाहरण बन सकता है कि जब जीवन में मुश्किल के पल आते हैं और चीजें आपके अनुसार नहीं होती तो यह काफी मायने रखता है कि आप अपने बारे में क्या सोचते हैं." प्रीति ने आगे कहा, "इसलिए शशांक की तरह खुद पर विश्वास करना कभी बंद न करें और मुझे यकीन है कि आप जीवन के खेल में मैन ऑफ द मैच बनेंगे." 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget