एक्सप्लोरर

IPL 2020: ट्विटर पर लगी हार्दिक पांड्या की 'क्लास', मजाकिया वीडियो और मीम हुए वायरल

IPL 2020: हार्दिक पांड्या केकेआर के खिलाफ मैच में हिट विकेट आउट हो गए. पांड्या आउट होने के थोड़ी देर बाद ही ट्विटर पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गए.

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के पांचवें मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए कोलकाता नाइटडर्स को 49 रन से मात दी. रोहित शर्मा की 80 और सूर्यकुमार यादव की 47 रन की पारियों की बदौलत मुंबई की टीम 20 ओवर में 195 रन बनाने में कामयाब रही. कोलकाता नाइटराइडर्स इसके जवाब में सिर्फ 146 रन ही बना पाई. हालांकि मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा हार्दिक पांड्या को लेकर हुई.

हार्दिक पांड्या ने 13 गेंद में 18 रन की पारी खेली. हार्दिक की पारी में 2 छक्के और एक चौका शामिल रहा. लेकिन हार्दिक पांड्या 19 ओवर में रसेल की गेंद पर हिट विकेट आउट हो गए. हार्दिक पांड्या के इस तरह से अपना विकेट गंवाते ही सोशल मीडिया ने उन्हें निशाने पर ले लिया. इतना ही नहीं हार्दिक पांड्या ट्विटर पर टॉप ट्रेंड भी बन गए थे.

सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या पर आत्मनिर्भर से लेकर, केकेआर को क्या जरूरत मैं खुद ही आउट हो जाऊंगा जैसे मीम वायरल होने लगे. पांड्या को ट्रोल करने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स ने जेठालाल से लेकर पाकिस्तानी के वीडियो का सहारा भी लिया जो कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हार के बाद चर्चा में आ गया था.

एक यूजर्स ने हार्दिक पांड्या के आउट होने पर जेठालाल के अलग अलग एक्सप्रेंशन शेयर किए.

दूसरे यूजर्स ने लिखा, ''हार्दिक पांड्या बोल रहे होंगे, गलती से मिस्टेक हो गया.''

एक अन्य यूजर्स ने लिखा दिया कि आत्मनिर्भर का सबसे बढ़िया अर्थ हार्दिक पांड्या ने ही समझाया है.

बता दें कि हार्दिक पांड्या का हिट विकेट होना हालांकि मुंबई की टीम को भारी नहीं पड़ा. मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने कोलकाता के बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया. बोल्ट, पैटिंसन, बुमराह और चाहर ने दो-दो विकेट लेकर मुंबई को यूएई में पहली जीत दिला दी.

IPL 2020 MI Vs KKR Highlights: बुरी तरह से पिटा कोलकाता नाइट राइडर्स का सबसे महंगा दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget