एक्सप्लोरर

IPL 2020 MI Vs KKR Highlights: बुरी तरह से पिटा कोलकाता नाइट राइडर्स का सबसे महंगा दांव

IPL 2020 MI Vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटर्ड को अपने दूसरे मुकाबले में 49 रन से करारी मात दी.

IPL 2020 MI Vs KKR Highlights: यूएई में अब तक अपने खराब प्रदर्शन से परेशान मुंबई इंडियंस ने आखिरकार इस देश में अपनी हार का सिलसिला थाम दिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ यूएई के मैदानों पर अपना सातवां मुकाबला खेलने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 49 रन से जीत दर्ज करने में कामयाब रही. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट पर 146 रन ही बना पाई. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का सबसे महंगा दांव बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ.

रोहित ने की शानदार बल्लेबाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. केकेआर का यह दांव तब सही साबित होता दिखा जब दूसरे ओवर में ही चेन्नई के खिलाफ तेज पारी खेलने वाले क्विंटन डी कॉक सिर्फ एक रन बनाकर शिवम का शिकार बन गए. लेकिन इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार के साथ मिलकर मोर्चा संभाल लिया.

रोहित और सूर्यकुमार ने पावरप्ले में रन बनाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दिया. 6 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट पर 59 रन था. रसेल के सातवें ओवर में रोहित शर्मा ने एक चौका और एक छक्का लगाया और कुल 13 रन वसूल किए.

मुंबई ने आठ ओवरों में एक विकेट खोकर 83 रन बना लिए थे. दोनों खिलाड़ी अपने अर्धशतक की ओर आसानी से जा रहे थे. लेकिन सूर्यकुमार अर्धशतक पूरा करने से तीन रन पहले ही रन आउट हो गए. रोहित अपने अर्धशतक से नहीं चूके. उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया और अपनी लय में रन बनाते रहे.

सूर्यकुमार के बाद रोहित ने सौरव तिवारी के साथ पारी को बनाया. सौरव (21 रन, 13 गेंद, 1 चौका, 1 छक्का)147 के कुल स्कोर पर रोहित का साथ छोड़ गए. उम्मीद थी कि हार्दिक पांड्या पहले मैच की कसर निकालेंगे और इस मैच में तूफानी पारी खेलेंगे. उन्होंने दो चौके और एक छक्का भी लगाया, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हिटविकेट हो गए.

रोहित शर्मा जब 80 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनकी पारी का अंत शिवम मावी ने ही किया. रोहित शर्मा की पारी में 3 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. अंत में पोलार्ड (13) और क्रुणाल पांड्या (1) नाबाद लौटे और मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाने में कामयाब रही.

मावी कोलकाता के सबसे प्रभावी और सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने चार ओवरों में 32 रन दिए और दो विकेट भी लिए. एक ओवर मेडेन भी फेंका.

केकेआर का दांव नहीं चला

सबसे महंगा दांव बुरी तरह से पिट गया. कोलकाता नाइटर्स ने इस सीजन के लिए दुनिया के नंबर वन गेंदबाज पैट कमिंस को 15.5 करोड़ में खरीदा है. पैट कमिंस पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और कप्तान ने मैच में उनके चार ओवर पूरे भी नहीं करवाए.

दिनेश कार्तिक ने मुंबई की पारी के पांचवें ओवर में कमिंस को गेंदबाजी के लिए बुलाया. कमिंस ने वाइड गेंद के साथ अपने स्पेल की शुरुआत की. रोहित शर्मा ने उनकी दूसरी और ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर स्वागत किया. रोहित यहीं नहीं रुके और उनके पांचवीं गेंद पर एक और छक्का जड़ते हुए कमिंस के पहले ओवर से 15 रन बटौर लिए.

दिनेश कार्तिक ने फिर 15वें ओवर में कमिंस को गेंदबाजी दी. कमिंस को इस ओवर की पहली दो गेंदों पर सौरव तिवारी ने 10 रन मारे. कमिंस के इस ओवर से भी 15 रन आए. कमिंस का तीसरा ओवर और ज्यादा महंगा साबित हुआ. मुंबई इंडियंस ने उनके तीसरे ओवर से 19 रन बटौर लिए. इस तरह से महज तीन ओवर में ही कमिंस ने 16 से ज्यादा के इकॉनिमी रेट के साथ 49 रन खर्च किए.

बल्लेबाजों ने किया निराश

196 रनों के लक्ष्य को पाने के लिए कोलकाता को तेज शुरुआत की जरूरत थी. लेकिन केकेआर की शुरुआत खराब रही. शुभमन गिल के साथ सुनील नारेन ओपनिंग करने आए. गिल (7) को ट्रेंट बाउल्ट ने जल्दी पवेलियन भेज दिया. जेम्स पैटिनसन ने नरेन (9) को भी अपना बल्ला नहीं खोलने दिया.

केकेआर की टीम पर रनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था. 10 ओवरों में टीम का स्कोर 71 रनों रनों पर दो विकेट था और आखिरी 10 ओवर में टीम को जीत के लिए 125 रन चाहिए थे. 11वें ओवर फेंकने आए राहुल चहर ने पहली ही गेंद पर कार्तिक (30 रन, 23 गेंद, 5 चौके) को एलबीडबल्यू कर दिया. कार्तिक के बाद राणा (24 रन, 18 गेंद) केरन पोलार्ड का शिकार हो गए.

हालांकि कार्तिक के बाद केकेआर को अपने दो बेस्ट खिलाड़ियों मोर्गन और रसेल से कामल की उम्मीद थी. लेकिन ये दोनों बल्लेबाज भी फ्लॉप रहे. मोर्गन ने 16 जबकि रसेल ने सिर्फ 11 रन बनाए. इन दोनों के आउट होने के बाद केकेआर की सारी उम्मीद लगभग पूरी तरह से खत्म हो गई.

पैट कमिंस ने चार छक्कों और एक चौके की मदद से 12 गेंदों पर 33 रन बनाए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. मुंबई इंडियंस के लिए बोल्ट, पैटिंसन, बुमराह और चाहर ने दो-दो विकेट लिए.

IPL 2020: हार से परेशान नहीं है दिनेश कार्तिक, कमिंस और मोर्गन को लेकर कही यह बात
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
शिवम दुबे ने गेंदबाजी से बरपाया कहर, 3 ओवर में तीन विकेट; श्रेयस अय्यर को भी किया चलता
शिवम दुबे ने गेंदबाजी से बरपाया कहर, 3 ओवर में तीन विकेट; श्रेयस अय्यर को भी किया चलता
BCCI ने इस दिग्गज को बनाया टीम इंडिया का नया स्पिन कोच, अफगानिस्तान टेस्ट से पहले किया एलान
BCCI ने इस दिग्गज को बनाया टीम इंडिया का नया स्पिन कोच, अफगानिस्तान टेस्ट से पहले किया एलान
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच! पीड़िताओं की गवाहियों से कांप उठेगी रूह
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच से कांप उठेगी रूह!
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Embed widget