एक्सप्लोरर

IPL 2020: बोर्ड मीटिंग से पहले आईपीएल टीमों को इसलिए है 14 अप्रैल का इंतजार

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन 15 अप्रैल से शुरू होने की संभावना अब ना के बराबर हैं. ऐसे में टीमें अपने हितों के बारे में सोच रही हैं.

IPL 2020: कोरोना वायरस का कहर देश में हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है. कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लागू है और इसलिए 15 अप्रैल से इंडियन प्रीमियर लीग के होने की संभावना नहीं के बराबर ही बची है. ऐसे में फ्रेंचाइजी अपनी अगली बैठक के बारे में फैसला लेने से पहले 14 अप्रैल को जारी होने वाली सरकार की एडवाइजरी का इंतजार कर रही हैं.

एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा कि जब भविष्य को लेकर अनिश्चित्ता हो तो बैठक करने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने साथ ही कहा है कि एक बार जब लॉकडाउन खत्म हो जाए और सरकार नई एडवाइजरी जारी करे, तब स्थिति साफ होगी.

अधिकारी ने कहा, "हमने आखिरी बैठक बीसीसीआई मुख्यालय पर की थी और इसके बाद अगली बैठक रद्द हो गई. इसलिए कोरोनावायरस को लेकर सरकार की नीति का पता लगाना जरूरी है. 21 दिन का लॉकडाउन एक बार खत्म हो जाए तो हमें इस पर स्थिति साफ हो जाएगी और हमें पता चल जाएगा कि कोविड-19 से लड़ाई के लिए आगे क्या करना है. एक बार जब यह स्थिति साफ हो जाए तो हम बैठक करेंगे और आगे की राह के बारे में बात करेंगे. मालिक तभी मिल सकते हैं जब एक बार नई एडवाइजरी जारी हो जाएगी."

ऐसी भी चर्चा है कि आईपीएल बिना विदेशी खिलाड़ियों के हो सकता है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं बंद हैं. लेकिन एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा कि एक फ्रेंचाइजी को लगता है कि आईपीएल बिना विदेशी खिलाड़ियों के हो सकता है लेकिन बाकी फ्रेंचाइजी विदेशी खिलाड़ी चाहती हैं.

राजस्थान रॉयल्स ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट की मांग की

राजस्थान रॉयल्स ने कहा है कि उसे एक छोटे आईपीएल का सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के साथ आयोजन करवाने में कोई हर्ज नहीं है. इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने उम्मीद जताई है कि बीसीसीआई टीमों के हितों को ध्यान में रखकर ही टूर्नामेंट को लेकर कोई फैसला लेगा.

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स की मांग- इस विकल्प के साथ जरूर हो आईपीएल का आयोजन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
Embed widget