एक्सप्लोरर

केएल राहुल नहीं छोड़ेंगे लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ? LSG ने सभी अफवाहों पर लगाया ब्रेक

IPL 2024: LSG का प्लेऑफ से बाहर होना लगभग तय है. इसके चलते केएल राहुल की कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं. लेकिन टीम मैनेजमेंट ने अपनी बात रखते हुए केएल राहुल की कप्तानी को लेकर पूर्ण विराम लगा दिया है.

KL Rahul LSG Captaincy: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 16वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. मैदान पर हार का सामना करने के बाद अब टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल उठने लगे हैं. हैदराबाद के खिलाफ शर्मनाक हार और संजीव गोयनका विवाद के बाद से ही केएल राहुल की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि राहुल अब कप्तानी छोड़ देंगे और बाकी मुकाबलों के लिए निकोलस पूरन को कप्तानी सौंपी जा सकती है.

इस मुद्दे पर मैनेजमेंट ने लगाया पूर्ण विराम
अब इन सभी रिपोर्ट्स को लखनऊ टीम मैनेजमेंट ने खारिज कर दिया है. टीम के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि वे इस समय कप्तान को हटाने के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रहे हैं. उनका कहना है कि टीम का ध्यान अभी प्लेऑफ में जगह बनाने पर है.

एक हिंदी न्यूज चैनल से बातचीत में अधिकारी ने कहा, "हम क्यों अपने कप्तान को पद से हटने के लिए कहेंगे और ऐसा करने की कोई जरूरत क्या है? हम अपने अगले मुकाबले के बारे में सोच रहे हैं. कप्तानी में बदलाव का कोई सवाल ही नहीं है."

पॉइंट्स टेबल पर लखनऊ सुपर जायंट्स
पॉइंट्स टेबल में लखनऊ सुपर जायंट्स का मामला अच्छा नहीं दिख रहा है. टीम का प्लेऑफ में जगह बना पाना काफी मुश्किल लग रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 12 मैच खेले हैं. इन 12 मैचों में लखनऊ को 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 6 मैचों में उसे जीत मिली. -0.769 नेट रन रेट के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के 12 अंक हैं और वह पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है.

लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मुकाबला
लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मैच 14 मई को आईपीएल 2024 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है. यह मैच दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद लखनऊ का आखिरी मैच 17 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा.

यह भी पढ़ें:
IPL 2024: LSG पर करोड़ों का बकाया? पुलिस को सिक्योरिटी के लिए नहीं की पेमेंट, जानें दावे का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget