एक्सप्लोरर

RR vs GT: गुजरात ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, 2 बड़े बदलाव के साथ उतरेगी टीम

RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के मैच में GT ने टॉस जीतकर पहले राजस्थान को बल्लेबाजी का न्योता दिया है.

RR vs GT: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी पहले बल्लेबाजी करने उतरेंगे. इस मैच के लिए गुजरात ने 2 बड़े बदलाव किए हैं. टॉस के समय एक मजेदार लम्हा देखने को मिला क्योंकि संजू सैमसन भूल गए थे कि वो किस टीम के साथ उतरने वाले हैं. राजस्थान रॉयल्स अभी तक आईपीएल 2024 में अपने चारों मैच जीत चुकी है और अपनी लय को जारी रखना चाहेगी. दूसरी ओर लगातार 2 हार झेल चुकी गुजरात टाइटंस दोबारा जीत की लय वापस पाने को प्रतिबद्ध होगी.

टॉस के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान ने क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद GT के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे. बारिश की स्थिति में हम चेज करना चाहेंगे. जब मेन खिलाड़ी चोटिल हों तो प्लेइंग इलेवन तैयार करना मुश्किल होता है. हमने 2 बदलाव किए हैं, केन विलियमसन की जगह मैथ्यू वेड आए हैं और बीआर शरथ की जगह अभिनव मनोहर ले रहे होंगे. पिछले 2 मैचों में हम जीत की हालत में थे, लेकिन ये सब फिनिशिंग पर निर्भर करता है. बल्लेबाजी करना आसान है और जब मैं बैटिंग करने आता हूं तो मेरा ध्यान कप्तानी पर नहीं होता. एक कप्तान के रूप में आपको अन्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना होता है."

टॉस के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने क्या कहा?

संजू सैमसन ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी ही चुनते. हमारा सफर अभी तक शानदार रहा है, लेकिन सब जानते हैं कि एक टीम को अकेले दम पर लीड नहीं किया जा सकता. संगाकारा और पूरी टीम का साथ पाकर हम खुश हैं. हम चाहे अभी तक चारों मैच जीत चुके हैं, लेकिन इस दौरान कठिनाइयां भी आई हैं. मैं प्लेइंग इलेवन भूल गया हूं. आप सब मैच शुरू होने पर देख सकते हैं."

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमेयर, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, आवेश खान, युजवेंद्र चहल

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, स्पेन्सर जॉनसन, नूर अहमद, मोहित शर्मा

यह भी पढ़ें:

IPL 2024: गुस्से से लाल जोंटी रोड्स बेकार फंसे, जानें क्यों अपनी ही टीम के फैन से करवा ली फजीहत

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget