एक्सप्लोरर

GT vs KKR: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच, वापस होंगे पैसे, गुजरात टाइटंस ने उठाया बेहतरीन कदम

IPL 2024: आईपीएल 2024 का 63वां मैच पहला मैच बन गया जो बारिश के कारण रद्द हुआ. अब GT मैनेजमेंट ने टिकट के पैसे लौटाने का एलान कर बेहतरीन कदम उठाया है.

Gujarat Titans fully refunded GT vs KKR Ticket: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारी बारिश के कारण आईपीएल 2024 का 63वां मैच रद्द कर दिया गया. गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2024 के सीजन में आखिरी घरेलू मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला जाना था. लेकिन बारिश ने न सिर्फ खिलाड़ियों बल्कि स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया.

गुजरात टाइटंस ने उठाया बेहतरीन कदम
मैच रद्द होने के बाद गुजरात टाइटंस टूर्नामेंट से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है. टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भी गुजरात टाइटंस की टीम अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही. गुजरात के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद सिंह ने कहा, "हमें बहुत अफसोस है कि मौसम की वजह से हम मैच नहीं खेल सके. लेकिन, टाइटंस फैन फैमिली के शानदार समर्थन के सम्मान में, हम सभी टिकट धारकों को पूरा पैसा वापस कर देंगे."

कैसे करना है रिफंड का दावा
टिकट वापसी के लिए अपने वैलिड फिजिकल टिकट संभाल कर रखें. टिकट धारकों को टिकट का पूरा पैसा वापस किया जाएगा. पेटीएम इनसाइडर द्वारा 14 मई को ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए जानकारी साझा की जाएगी.

गुजरात टाइटंस ने जीता फैंस का दिल
बारिश के कारण मैच तो नहीं हो सका, मगर मैदान पर टीम का कुछ खास इंतजाम फैंस के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी था. दरअसल, मैच रद्द होने के बाद कप्तान शुभमन गिल और पूरी टीम ने स्टेडियम का एक चक्कर लगाकर फैंस का शुक्रिया किया. ये उनका फैंस के समर्थन के लिए एक तरह से शुक्रिया अदा करने का तरीका था.

यही नहीं, टीम मैनेजमेंट ने रात को शानदार आतिशबाजी का भी आयोजन किया, जिसने ना सिर्फ मैदान बल्कि पूरे अहमदाबाद शहर को जगमगा दिया. इससे टीम ने फैंस के जुनून को सलाम किया.

यह भी पढ़ें: IPL 2024: 10 साल बाद क्वालीफायर-1 खेलेगी KKR, टीमों की बढ़ी टेंशन; दोहराएगा 2012 और 2014 का इतिहास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget