एक्सप्लोरर

IPL 2024: 10 साल बाद क्वालीफायर-1 खेलेगी KKR, टीमों की बढ़ी टेंशन; दोहराएगा 2012 और 2014 का इतिहास?

Kolkata Knight Riders: KKR के लिए यह सीजन खास रहा. आईपीएल 2024 का 63वां मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद गुजरात टाइटंस प्लेऑफ से बाहर हो गई. अब 10 साल बाद कोलकाता 21 मई को क्वालीफायर 1 खेलेगी.

IPL 2024 KKR Booked Qualifier 1: आईपीएल 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना था. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए गुजरात को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच को हर हाल में जीतना था. लेकिन भारी बारिश ने पूरा खेल बिगाड़ दिया और मैच रद्द हो गया, जिसके चलते गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में जाने का सपना टूट गया. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 साल बाद क्वालीफायर 1 खेलने के लिए अपना स्लॉट बुक कर लिया है.

10 साल बाद क्वालीफायर-1 खेलेगी कोलकाता नाइट राइडर्स
पिछले 16 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स सात बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है. कोलकाता ने 2011, 2016 और 2021 में टॉप चार में रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है. तो 2017 और 2018 में, उन्होंने टॉप तीन में रहकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है. लेकिन वह केवल दो बार ही क्वालीफायर-1 खेल सकी है, यानी 2012 और 2014 में कोलकाता ने टॉप दो पर रहकर प्लेऑफ क्वालिफाई किया और क्वालीफायर-1 खेला.

2012 और 2014 का इतिहास दोहराएगी कोलकाता?
कोलकाता नाइट राइडर्स 10 साल बाद क्वालीफायर-1 खेलने मैदान पर उतरेगी. आखिरी बार नाइट राइडर्स ने क्वालीफायर-1 साल 2014 में खेला था और उससे पहले टीम ने साल 2012 में क्वालीफायर-1 खेला था. यानी कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार क्वालीफायर-1 खेला है. एक आंकड़ा ये भी है कि कोलकाता ने जब भी क्वालीफायर-1 खेला है, उसने आईपीएल की ट्रॉफी जीती है. इस साल भी कोलकाता नाइट राइडर्स 21 मई को अहमदाबाद में क्वालीफायर-1 खेलेगी. फैंस को उम्मीद है कि कोलकाता आईपीएल 2024 का खिताब जीतने में कामयाब साबित होगी.

प्लेऑफ से बाहर हुई गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. 13 मैचों में 11 अंकों के साथ वे पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर हैं. पिछले दो सीजन में चैंपियन और उपविजेता रहने वाली इस टीम के लिए यह निराशाजनक प्रदर्शन रहा है. हालांकि प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बावजूद, 16 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में वे उनकी उम्मीदों पर पानी फेर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2024 Playoff Scenarios: अब भी टूट सकता है राजस्थान का प्लेऑफ खेलने का सपना! जानिए क्या है संजू सैमसन की टीम के लिए समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget