एक्सप्लोरर

T20 World Cup: खत्म हुआ IPL, अब होगी टी20 विश्व कप की शुरुआत, जानें कब से होंगे टीम इंडिया के मुकाबले

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत होनी है. विश्व कप के लिए लगभग टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अमेरिका पहुंच गए हैं.

T20 World Cup 2024 Indian Cricket Team Schedule: आईपीएल 2024 खत्म हो गया. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 26 मई, रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली केकेआर ने जीत का परचम लहराते हुए ट्रॉफी अपने नाम की. अब आईपीएल समाप्त होने के बाद टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी, जिसके लिए टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाड़ी अमेरिका के न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं. सिर्फ 2-3 खिलाड़ियों का ही अमेरिका पहुंचना बाकी रह गया है. 

टी20 विश्व कप अमेरिका और वेस्टइंडीज़ की मेज़बानी में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 1 जून से होगी. हालांकि टाइमिंग में अंतर के चलते भारत में टूर्नामेंट की शुरुआत 2 जून से होगी. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट के ग्रुप ए में मौजूद है, जिसमें भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान और आयरलैंड भी शामिल है. टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के सभी मैच अमेरिका में ही खेलेगी. 

टीम इंडिया टी20 विश्व कप का पहला मुकाबला 5 जून, बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद टीम इंडिया की दूसरी भिड़ंत पाकिस्तान के खिलाफ 09 जून, रविवार को होगी. यह दोनों ही मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 30 अप्रैल को टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया था. रोहित शर्मा को टीम का कप्तान तो हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया. 15 सदस्यीय स्क्वॉड के अलावा 4 रिजर्व खिलाड़ियों का भी एलान किया गया था. 

टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल 

पहला मैच 05 जून, बुधवार- भारत बनाम आयरलैंड- नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क

दूसरा मैच 09 जून, रविवार- भारत बनाम पाकिस्तान- नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क

तीसरा मैच 12 जून बुधवार- भारत बनाम अमेरिका, नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क

चौथा मैच 15 जून, शनिवार- भारत बनाम कनाडा, सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा. 

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम 

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज. 

रिजर्व- शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान.

 

ये भी पढे़ं...

IPL 2024: 12 साल में इतनी बदल गई हैं सुहाना खान; KKR की पहली ट्रॉफी जीत पर 'पापा' संग ऐसे मनाया था जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget