एक्सप्लोरर

IPL 2024: धोनी की टीम आईपीएल के लिए जल्द शुरू करेगी तैयारी, चेन्नई सुपर किंग्स की प्रैक्टिस को लेकर मिला अपडेट

Chennai Super Kings: आईपीएल 2024 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स जल्द ही प्रैक्टिस शुरू करेगी. महेंद्र सिंह धोनी की टीम को लेकर अहम अपडेट मिला है.

MS Dhoni Chennai Super Kings IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन पूरा हो चुका है. सभी टीमों ने पर्याप्त खिलाड़ी ले लिए हैं. अब जल्द ही टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर अपडेट मिलेगा. इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ी अहम खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम सीएसके मार्च के पहले हफ्ते में प्रैक्टिस शुरू कर सकती है. सीएसके आईपीएल 2024 को लेकर संभवत: सबसे पहले तैयारी शुरू करेगी. हालांकि इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

स्पोर्टस्टार के मुताबिक चेन्नई 3 मार्च से आईपीएल 2024 की तैयारी शुरू कर सकती है. टीम के अधिकतर खिलाड़ी एमए चिंदबरम स्टेडियम में ही प्रैक्टिस करेंगे. महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान प्रैक्टिस का हिस्सा होंगे. वे प्रैक्टिस शुरू होने से एक दिन पहले पहुंच सकते हैं. धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने पिछली बार खिताब जीता था. उसने फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को हराया था. अब एक बार फिर से सीएसके धोनी की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी.

चेन्नई ने ऑक्शन में कुछ अहम खिलाड़ियों को खरीदा है. उसने रचिन रवींद्र को टीम में शामिल कर लिया है. सीएसके ने रचिन को 1.8 करोड़ रुपए में खरीदा. न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी अपने परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीता है. सीएसके ने डेरिल मिशेल को 14 करोड़ रुपए में खरीदा है. मिशेल भी न्यूजीलैंड के दमदार खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं. सीएसके ने शार्दुल ठाकुर और समीर रिजवी को भी टीम में शामिल किया है.

आईपीएल 2024 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स टीम: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी, मिशेल सेंटनर, राजवर्धन हंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, प्रशांत सोलंकी, शेख रशीद, निशांत सिंधु, अजय मंडल, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली

यह भी पढ़ें : MS Dhoni: आज ही के दिन टीम इंडिया को मिला था 3 ICC Trophy जिताने वाला कप्तान, 19 साल पहले हुई थी एमएस धोनी की एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget