एक्सप्लोरर

IPL 2021: हार से बेहद निराश हैं केएल राहुल, बोले- कहने के लिए कुछ नहीं बचा

IPL 2021: पंजाब किंग्स ने सीएसके के खिलाफ मैच में बेहद निराशाजनक बल्लेबाजी की. इसी का नतीजा रहा कि सीएसके ने सिर्फ 15.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. पंजाब किंग्स की टीम में कप्तान ने बदलाव के संकेत दिए हैं.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सीएसके के खिलाफ खेलते हुए पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हार नसीब हुई. इस सीजन में जीत के साथ अपने सफर का आगाज करने वाली पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने सीएसके के खिलाफ मैच में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया. पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि ऐसे खराब प्रदर्शन के बाद आपके पास बोलने के लिए कुछ नहीं बचता है.

राहुल का मानना है कि पंजाब किंग्स ने 40 से 50 रन कम बनाए. केएल राहुल ने कहा, '''हमारे पास कहने को ज्‍यादा कुछ नहीं है, क्‍योंकि अगर कोई टीम शुरुआत में ही पांच विकेट गंवा दे तो फ‍िर बच ही क्‍या जाता है. चेन्‍नई की टीम ने खासकर चाहर ने काफी अच्‍छी गेंदबाजी की, मुझे जडेजा ने रन आउट कर दिया. इसके अलावा यह पिच इतनी बुरी नहीं थी. यहां पर 150 से 160 रन बनने चाहिए थे, लेकिन हम 100 रन के करीब ही पहुंचे.''

पंजाब किंग्स में होगा बदलाव

राहुल ने हालांकि अपने गेंदबाजों की तारीफ की. कप्तान ने कहा, ''अच्‍छी बात यह है कि जाय रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ ने काफी अच्‍छी गेंदबाजी की. उम्‍मीद है हम आने वाले मैचों में वापसी करेंगे. हम दोबारा से योजना बनाएंगे और देखेंगे कि क्‍या बदलाव कर सकते हैं. हमें व्‍यक्तिगत तौर पर प्रदर्शन की जरूरत है, देखेंगे कि अगर हम दोबारा ऐसी स्थिति में पहुंचे तो 150 रन कैसे पार कर सकते हैं, क्‍योंकि अभी हमें अगले कुछ मैच यहीं पर खेलने हैं.''

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स 6.2 ओवर में 26 के स्कोर पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे. शाहरुख खान ने 47 रन की बेहतरीन पारी खेलकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. पंजाब किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 106 रन ही बना पाई.

सीएसके के लिए लक्ष्य का पीछा करना बेहद ही आसान रहा. मोईन अली की 47 रन की पारी की बदौलत सीएसके ने 15.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर 107 रन बना लिए. 

IPL 2021: धोनी को सीएसके ने दिया जीत का तोहफा, दीपक चाहर के आगे बेबस हुई पंजाब किंग्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget