एक्सप्लोरर

IPL 2021: धोनी को सीएसके ने दिया जीत का तोहफा, दीपक चाहर के आगे बेबस हुई पंजाब किंग्स

IPL 2021: पंजाब किंग्स ने सीएसके के खिलाफ खेले गए मैच में बेहद ही खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. दीपक चाहर ने शुरुआत में ही चार विकेट लेकर सीएसके को बेहद अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने बेहद आसानी से पंजाब किंग्स को मात देकर टूर्नामेंट में अपना खाता खोला. सीएसके ने अपने दूसरे मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मात दी. सुपर किंग्स ने 107 रनों के लक्ष्य को 15.4 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. सीएसके के लिए मोईन अली ने 46 और डु प्लेसिस ने नाबाद 36 रन की पारी खेली. सीएसके के लिए 4 ओवर में 13 रन देकर चार विकेट लेने वाले दीपक चाहर को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.

107 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर किंग्स ने मोइन के अलावा रितुराज गायकवाड (5), सुरेश रैना (8) और अंबाती रायडू (0) का विकेट गंवाया. एक समय चेन्नई ने सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए थे. इसी योग पर मोइन आउट हुए. और फिर अगले 17 रन बनाने के लिए उसने 2 विके ट और गंवा दिए. पंजाब की ओर से मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए.

सुपर किंग्स की यह दो मैचों में पहली जीत है. उसने दिल्ली के हाथों पहले मैच में मिली सात विकेट की हार से उबरते हुए अपना 200वां मैच खेल रहे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जीत का शानदार तोहफा दिया. धोनी वैसे तो आईपीएल में 200 से अधिक मैच खेल चुके हैं लेकिन सुपर किंग्स के लिए यह उनका 200वां मैच था.

दीपक चाहर की शानदार गेंदबाजी

इससे पहले, तेज गेंदबाज दीपक चाहर की शानदार गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी पंजाब की टीम को 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रनों पर सीमित कर दिया.

पंजाब की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन ही बना सकी. पंजाब की ओर से शाहरुख खान ने 36 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 47 रन बनाए. चेन्नई की तरफ से दीपक के अलावा मोइन अली, ड्वेन ब्रावो और सैम करेन ने एक-एक विकेट लिया.

पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही और चाहर ने पंजाब की पारी को पूरी तरह लड़खड़ा दिया. पंजाब ने मयंक अग्रवाल (0), कप्तान लोकेश राहुल (5), क्रिस गेल (10), निकोलस पूरन (0) और दीपक हुडा (10) के विकेट कुल 26 के योग पर ही गंवा दिए.

पंजाब किंग्स हालांकि अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 रन से जीत दर्ज करने में कामयाब रहा था. आईपीएल के 14वें सीजन में आरसीबी को छोड़कर सभी टीमें एक-एक मैच गंवा चुकी हैं.

IPL 2021: Ravindra Jadeja की शानदार फील्डिंग, क्रिस गेल और केएल राहुल को किया आउट, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget