एक्सप्लोरर

IPL 2020 SRH Vs DC Highlights: राशिद खान का जादू चला, सनराइजर्स हैदराबाद को मिली पहली जीत

IPL 2020 SRH Vs DC Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए बेहद जरूरी जीत आखिरकार हासिल हो गई है.

IPL 2020 SRH Vs DC Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 में आखिरकार सनराइजर्स हैदराबाद को भी अपनी पहली जीत नसीब हो गई है. सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से मात दी. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 162 रन बनाए. दिल्ली की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी. अब टूर्नामेंट में कोई भी टीम ऐसी नहीं है जिसे जीत नहीं मिली हो.

विलियमसन की हुई वापसी

दिल्ली ने टॉस जीता था और हैदरबाद को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. हैदराबाद ने दो हार के बाद बड़ा बदलाव करते हुए टीम में केन विलियनसन को जगह दी. वहीं दिल्ली की टीम ने भी ईशांत शर्मा ने चोट के बाद वापसी की ओर पारी का पहला ओवर डाला. हैदराबाद की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन ओपनर ज्यादा तेज गति से रन नहीं बना पा रहे थे. पावरप्ले में वार्नर और बेयरस्टो ने एक भी विकेट नहीं गिरने दिया.

दिल्ली के लिए अमित मिश्रा सातवां ओवर लेकर आए जिसमें 14 रन स्कोर हुए हैदराबाद का स्कोर 52 रन पर पहुंच गया. लेकिन नौवें ओवर में अमित मिश्रा ने शानदार कमबैक किया और वार्नर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. वार्नर ने बेयरस्टो के साथ मिलकर 77 रन जोड़े.

मनीष पांडे आते ही तेजी से रन बनाने की कोशिश में थे और इसलिए पांच गेंद ही खेल सके जिस पर तीन रन बनाए. अमित की गेंद पर रबाडा ने उनका कैच पकड़ा. पांडे के जाने के बाद इस सीजन में अपना पहला मैच खेलने उतरे न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने बेयरस्टो के साथ मिलकर पारी को संवारा और टीम को 162 के कुल स्कोर तक पहुंचाया. जॉनी बेयरस्टो ने 53, डेविड वार्नर ने 45 और केन विलियमसन ने 41 रन की पारी खेली.

चल गया राशिद खान का जादू

भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में ही शानदार फॉर्म में चल रहे पृथ्वी श़ॉ को 2 रन पर आउट कर हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई. हैदराबाद ने बेहद ही कसी हुई गेंदबाजी की और दिल्ली की टीम पावरप्ले में सिर्फ 34 रन ही बना पाई.

पावर प्ले के बाद आए स्पिनर राशिद खान गेंदबाजी करने आए और इस मैच में उनका जादू जमकर चला. राशिद खान ने आठवें ओवर में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर (17) को आउट कर उसे दूसरा झटका दे दिया. सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (34) को भी राशिद खान ने अपनी गुगली में फंसा बेयरस्टो के हाथों स्टम्प करा दिया.

दिल्ली के सबसे तूफानी बल्लेबाज ऋषभ पंत मैदान पर टिके हुए थे. उनके साथ आए शिमरन हेटमायर ने कुछ देर बाद बड़े शॉट्स लेने शुरू कर दिए 13वें ओवर में 15 रन, 14वें ओवर में 10 रन, 15वें ओवर में 16 रन ले इन दोनों ने माहौल को दिल्ली के पक्ष में बनाना शुरू किया. लेकिन 17वें ओवर की पहली गेंद पर भुवनेश्वर ने हेटमायर (21 रन, 12 गेंद, 2 छक्के) को मनीष पांडे के हाथों कैच करा दिया.

दिल्ली को 29 गेंद में 59 रनों की जरूरत थी. राशिद खान ने दिल्ली की बड़ी उम्मीद पंत को 17वें ओवर में आउट कर उसे दबाव में ला दिया. दिल्ली के पहले मैच के हीरो मार्कस स्टोयनिस हालांकि दूसरे छोर पर थे. राशिद ने अपने ओवर में सिर्फ पांच रन दिए. दिल्ली को 18 गेंदों में अब 44 रन चाहिए थे. टी. नटराजन ने 18वें ओवर में स्टोयनिस को एलबीडब्ल्यू करा दिल्ली की जीत की उम्मीदों को खत्म कर दिया.

राशिद खान ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की. राशिद खान ने अपने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए. राशिद को इस परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. भुवनेश्वर कुमार को दो, खलील अहमद और नटराजन को एक-एक विकेट मिला.

DC vs SRH: राशिद खान की फिरकी में उलझी दिल्ली कैपिटल्स, जानें IPL में अब तक कितने बल्लेबाजों को बनाया शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB vs GT Final Live Score: 99 रनों पर गुजरात टाइटंस की आधी टीम आउट, फाइनल में आग उगल रहे बेंगलुरु के गेंदबाज
LIVE: 99 रनों पर गुजरात टाइटंस की आधी टीम आउट, फाइनल में आग उगल रहे बेंगलुरु के गेंदबाज
IPL फाइनल के दिन वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बिना खेले सबसे बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
IPL फाइनल के दिन वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बिना खेले सबसे बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
IPL 2026 के फाइनल से पहले क्यों नहीं हुई क्लोजिंग सेरेमनी? ओपनिंग सेरेमनी का भी नहीं हुआ था आयोजन
IPL 2026 के फाइनल से पहले क्यों नहीं हुई क्लोजिंग सेरेमनी? ओपनिंग सेरेमनी का भी नहीं हुआ था आयोजन
फाइनल में RCB से हो गई बड़ी गलती, अब गुजरात टाइटंस का चैंपियन बनना तय!
फाइनल में RCB से हो गई बड़ी गलती, अब गुजरात टाइटंस का चैंपियन बनना तय!

वीडियोज

Bollywood news: Karisma Kapoor's 'Brown' trailer released, will wreak havoc in her 'mardaani' avatar
Vasudha: 😍Dev के तीखे सवालों के आगे बेबस हुई Vasudha, रोते ही पिघला Dev का गुस्सा #sbs
IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
दिल्ली: महरौली बिल्डिंग हादसे का Live वीडियो आया सामने, पलभर में भरभराकर गिर गई 5 मंजिला इमारत
दिल्ली: महरौली बिल्डिंग हादसे का Live वीडियो आया सामने, पलभर में भरभराकर गिर गई 5 मंजिला इमारत
Watch: IPL 2026 का सुपर सिक्स चैलेंज जीते जितेश शर्मा, लगाया 109 मीटर का छक्का; देखें कौन रहा नंबर-2
IPL 2026 का सुपर सिक्स चैलेंज जीते जितेश शर्मा, लगाया 109 मीटर का छक्का; देखें कौन रहा नंबर-2
Deool Band 2 BO Day 11: मराठी फिल्म 'देऊल बंद 2' ने किया कमाल, 50 करोड़ के पार हुई फिल्म, कमा चुकी 400% प्रॉफिट!
मराठी फिल्म 'देऊल बंद 2' ने किया कमाल, 50 करोड़ के पार हुई फिल्म, कमा चुकी 400% प्रॉफिट!
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
SIR का थर्ड फेज शुरू, इन केंद्र शासित समेत 19 राज्यों में चल रही प्रक्रिया, जानें कैसे भरे जा रहे फॉर्म
SIR का थर्ड फेज शुरू, इन केंद्र शासित समेत 19 राज्यों में चल रही प्रक्रिया, जानें कैसे भरे जा रहे फॉर्म
हर साल क्यों महंगे होते जा रहे हैं स्मार्टफोन? सामने आ गई बड़ी वजह, जानिए पूरी जानकारी
हर साल क्यों महंगे होते जा रहे हैं स्मार्टफोन? सामने आ गई बड़ी वजह, जानिए पूरी जानकारी
IPL 2026: GT vs RCB फाइनल से पहले फैंस के बीच बवाल, इंटरनेट पर जमकर गदर काट रहे मीम
IPL 2026: GT vs RCB फाइनल से पहले फैंस के बीच बवाल, इंटरनेट पर जमकर गदर काट रहे मीम
Embed widget