एक्सप्लोरर

DC vs SRH: राशिद खान की फिरकी में उलझी दिल्ली कैपिटल्स, जानें IPL में अब तक कितने बल्लेबाजों को बनाया शिकार

2017 में आईपीएल में पर्दापण करने वाले अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने 49 मैचों में 59 विकेट लिए हैं. इस मैच से पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पहले 19 रन देकर तीन विकेट था.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 11वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को करीबी मुकाबले में 15 रनों से हरा दिया. मैच में हैदराबाद के गेंदबाजों ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया. आईपीएल 2020 में लगातार दो हार के बाद यह सनराइजर्स हैदराबाद की पहली जीत है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दो जीत के बाद पहली हार है. हैदराबाद के जीत के हीरो राशिद खान रहे. मैन ऑफ द मैच राशिद खान ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर शिखर धवन, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को आउट किया.

आईपीएल में राशिद खान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

2017 में आईपीएल में पर्दापण करने वाले अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने 49 मैचों में 59 विकेट लिए हैं. इस मैच से पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पहले 19 रन देकर तीन विकेट था. आईपीएल के सबसे घातक गेंदबाजों में शुमार राशिद खान बेहद ही किफायती बॉलर हैं. आईपीएल में उनकी इकॉनामी रेट 6.51 है.

राशिद के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए दो विकेट निकाले, जबकि खलील अहमद और टी नटराजन ने भी एक-एक विकेट लिए.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया. पहले दो मैचों में असफल रहने वाले हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने आज 33 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के जड़े. आईपीएल में सबसे खतरनाक सलामी जोड़ी बन चुकी वार्नर-बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े.

वार्नर को लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने आउट किया. उनका विकेट गिरने के बाद क्रीज पर मनीष पांडे उतरे लेकिन वह सिर्फ तीन बनाकर चलते बने. आईपीएल 2020 में पहला मैच खेल रहे केन विलियमसन ने 26 गेंदों में शानदार 41 रनों की पारी खेली. उनके अलावा सलामी बल्लेबाज बेयरस्टो ने 48 गेंदों में 53 रन बनाए. दिल्ली की ओर से रबाडा और अमित मिश्रा ने दो-दो विकेट चटकाए.

2011 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार पर बोले अफरीदी, ये खिलाड़ी है जिम्मेदार

IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद की पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से हराया, राशिद ने झटके 3 विकेट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget