एक्सप्लोरर

RCB vs CSK: 20 की जगह 16 या 12 ओवर का हुआ मैच, फिर कैसे प्लेऑफ में पहुंचेगी RCB? जानें हर ओवर का समीकरण

IPL 2024 CSK vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना वाला मैच अगर 20 ओवर से कम का हुआ, तो आइए जानते हैं कि हर ओवर के हिसाब से आरसीबी का प्लेऑफ समीकरण क्या होगा.

IPL 2024 CSK vs RCB Playoff Scenario Of Every Over: आईपीएल 2024 का 68वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर के बीच आज (18 मई, शनिवार) बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम प्लेऑफ में जगह बना लेगी. लेकिन यह समीकरण आरसीबी के पक्ष में पूरी तरह फिट नहीं बैठ रहा है. अगर बेंगलुरु मैच जीतती है, तो उन्हें नेट रनरेट में भी चेन्नई को पछाड़ना होगा. चेन्नई के पास पहले से ही 14 प्वाइंट्स मौजूद हैं और बेंगलुरु के पास 12 प्वाइंट्स हैं.

इसके अलावा मुकाबले में भारी बारिश की भी आशंका जताई जा रही है. तो अगर बारिश के चलते मैच रद्द हुआ तो चेन्नई प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लेगी. लेकिन अगर थोड़ी बारिश होती है और मैच में ओवरों की कटौती देखने को मिलती और डकवर्थ लुईस नियम (DLS) लागू होता है, तो फिर कैसे बेंगलुरु जीत हासिल कर क्वालिफाई कर सकेगी. आइए जानते हैं हर ओवर का समीकरण.

20 ओवर का मैच 

अगर पूरे 20 ओवर का मैच होता है, तो बेंगलुरु को पहले बैटिंग करने के बाद कम से कम 18 रनों से मैच जीतना होगा और अगर टीम लक्ष्य का पीछा कर रही होगी तो उन्हें कम से 11 गेंद पहले जीत हासिल करनी होगी. अगर बेंगलुरु पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई को 201 रनों का लक्ष्य देती है, तो उन्हें सीएसके को 182 रनों पर हर हाल में रोकना होगा. अगर बेंगलुरु 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करती है, तो टीम को हर हाल में 18.1 ओवर में जीत हासिल करनी होगी. 

19 ओवर का मैच 

अगर बारिश के चलते मैच में एक ओवर की कटौती होती है और मुकाबला 19 ओवर का होता है, तो बेंगलुरु के लिए टोटल डिफेंड करने में समीकरण 20 ओवर जैसे ही रहेगा. हालांकि उन्हें 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.1 ओवर में जीत हासिल करनी होगी. 

18 ओवर का मैच 

18 ओवर के मैच में बेंगलुरु को 190 रनों के लक्ष्य को बचाते हुए चेन्नई को 172 के स्कोर पर रोकना होगा और लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.1 ओवर में जीत हासिल करनी होगी, अगर वह 191 रनों का पीछा कर रहे होंगे. 

17 ओवर का मैच

17 ओवर के मैच में बेंगलुरु अगर पहले बैटिंग करते हुए 180 रन बना लेती हैं, तो उन्हें चेन्नई को 162 के स्कोर पर रोकना होगा. इसके अलावा रन चेज उन्हें 15.1 ओवर में करना होगा. 

16 ओवर का मैच 

इसी तरह अगर 16 ओवर का मैच होता है और बेंगलुरु 170 रनों का टोटल बनाती है, तो उन्हे चेन्नई को 152 रनों पर रोकना होगा. 

15 ओवर का मैच 

15 ओवर के मैच में भी बेंगलुरु के लिए रन डिफेंड करते हुए समीकरण वैसा ही रहेगा. हालांकि रन चेज़ में उन्हें 13.1 ओवर में जीत दर्ज करनी होगी. 

14 ओवर का मैच 

14 ओवर के मुकाबले में बेंगलुरु को रन चेज 12.1 ओवर में करना होगा. इसके अलावा अगर पहले बैटिंग करते हुए टीम 160 रन बनाती है, तो उन्हें चेन्नई को 142 रनों के स्कोर पर रोकना होगा. 

13 ओवर का मैच 

13 ओवर के मैच बेंगलुरु के लिए टोटल डिफेंड करने का समीकरण 14 ओवर के मैच जैसा ही रहेगा. हालांकि रन चेज़ में उन्हें 11.1 ओवर में जीत दर्ज करनी होगी. 

12 ओवर का मैच 

अगर मैच 12 ओवर का होता है और बेंगलुरु पहले बैटिंग करते हुए 150 रन बोर्ड पर लगाती है, तो उन्हें चेन्नई को 133 रनों के स्कोर पर रोकना होगा और लक्ष्य का पीछा करते हुए 10.1 ओवर में जीत दर्ज करनी होगी. 

11 ओवर का मैच 

अगर 11 ओवर के मैच में बेंगलुरु पहले बैटिंग करते हुए 140 रन बोर्ड पर लगाती है, तो उन्हें चेन्नई को कम से कम 122 के स्कोर पर रोकना होगा और लक्ष्य का पीछा करते हुए इसी टोटल को 9.1 ओवर में हासिल करना होगा. 

10 ओवर का मैच 

अगर मुकाबला 10-10 ओवर का होता है तो बेंगलुरु को टारगेट 8.1 ओवर में चेज करना होगा. और 130 रनों का टोटल डिफेंड करते हुए चेन्नई को 113 रनों से पहले हर हाल में रोकना होगा. 

9 ओवर का मैच 

चेन्नई बेंगलुरु के बीच अगर मैच 9 ओवर का ही खेला गया तो बेंगलुरु को 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई  को 102 रनों पर रोकना होगा और रन चेज़ में यह लक्ष्य 7.1 ओवर में हासिल करना होगा. 

8 ओवर का मैच 

8 ओवर के मैच में बेंगलुरु अगर पहले बैटिंग करते हुए 110 रन बना लेती है, तो उन्हें चेन्नई को 92 रनों पर रोकना होगा और इसी टागरेट को 6.1 ओवर में चेज करना होगा. 

7 ओवर का मैच 

7 ओवर के मुकाबले में बेंगलुरु पहले बैटिंग करते हुए 100 रन बना ले और फिर चेन्नई को 82 रनों पर रोक ले, तो वह क्वालिफाई कर जाएंगे. इसके अलावा 100 रनों का टारगेट टीम को 5.1 ओवर में चेज करना होगा. 

6 ओवर का मैच 

6 ओवर के मैच में बेंगलुरु अगर पहले बैटिंग में 90 रन बना लेती है, तो उन्हें चेन्नई को 72 रनों से कम पर रोकना होगा और रन चेज़ में 90 रन 4.1 ओवर में बनाने होंगे. 

5 ओवर का मैच 

सबसे कम अगर मैच 5 ओवर का हुआ और आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 80 रन बोर्ड पर लगा लिए, तो उन्हें चेन्नई को 62 से कम रनों पर रोकना होगा. वहीं रन चेज़ में 80 रनों का टागरेट 3.1 ओवर में हासिल करना होगा. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL की वजह से बुरी तरह बौखलाया पाकिस्तान, PCB चीफ मोहसिन नकवी की खुलेआम खिलाड़ियों को धमकी
IPL की वजह से बुरी तरह बौखलाया पाकिस्तान, PCB चीफ मोहसिन नकवी की खुलेआम खिलाड़ियों को धमकी
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
IPL के बीच 'चार्टर्ड फ्लाइट' से लंदन वापस लौट जाएंगे विराट कोहली? किंग ने खुद बताया वायरल पोस्ट का सच
IPL के बीच 'चार्टर्ड फ्लाइट' से लंदन वापस लौट जाएंगे विराट कोहली? किंग ने खुद बताया वायरल पोस्ट का सच
6,6,6,6,6,6..., अभिषेक शर्मा ने SRH के मैच में ठोक दिए 94 रन, 224 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही
6,6,6,6,6,6..., अभिषेक शर्मा ने SRH के मैच में ठोक दिए 94 रन, 224 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही

वीडियोज

Iran-Israel War: महायुद्ध का अगला चरण अब चलेगा एटम बम ? | Breaking News | Middle East | World War 3
Saas Bahu Aur Saazish: ध्रुव ने अपने ही जीजा जी राघव के साथ किया बुरा सुलूक | Jaane Anjaane
Ashish Chanchlani Interview: FUN ROAST, Harsh Beniwal को कहा CHOR
Dhurandhar The Revenge: आदित्य उप्पल ने बताया Dhurandhar का असली गेम, और Box Office Collection
Dhurandhar The Revenge: कहानी से ज्यादा विवाद में क्यों? जहूर मिस्त्री AKA Vivek Sinha ने बताया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: 'अगर हमला किया तो...', ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद ईरान की नई धमकी; ब्रिटेन ने होर्मुज में भेजी पनडुब्बी
Live: 'अगर हमला किया तो...', ट्रंप के अल्टीमेटम के बाद ईरान की नई धमकी; ब्रिटेन ने भेजी पनडुब्बी
सपा सरकार में गरीब महिलाओं को मिलेगी 40 हजार की पेंशन, अखिलेश यादव ने किया ऐलान
सपा सरकार में गरीब महिलाओं को मिलेगी 40 हजार की पेंशन, अखिलेश यादव ने किया ऐलान
पाकिस्तान के मुरीदके में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
PAK में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
'धुरंधर 2' के हमजा और यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते होंगे आप, देखें इनसाइड वीडियो
'धुरंधर 2' के हमजा- यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते तो देखें ये वीडियो
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो किसी भी हद तक...
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो...
High Blood Pressure In Cold Weather: मौसम ठंडा होते ही बढ़ गया हाई बीपी का खतरा? योग गुरु रामदेव के बताए ये 4 आसन दिलाएंगे राहत
मौसम ठंडा होते ही बढ़ गया हाई बीपी का खतरा? योग गुरु रामदेव के बताए ये 4 आसन दिलाएंगे राहत
Embed widget