एक्सप्लोरर

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने ड्वेन ब्रावो, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

IPL में ड्वेन ब्रावो के नाम 171 विकटें दर्ज हैं. उन्होंने मलिंगा के 170 विकटों के रिकॉर्ड को पछाड़ा है.

IPL में गुरुवार को हुए मुकाबले में ड्वेन ब्रावो अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को तो जीत नहीं दिला सके लेकिन इस मैच में उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. लखनऊ सुपर जायंट्स के दीपक हुडा का विकेट लेते ही वह IPL के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. उनके नाम अब 171 विकटें हो गई हैं. इस मैच से पहले तक इस पायदान पर श्रीलंका के लसिथ मलिंगा काबिज थे. उनके नाम IPL में 170 विकटें दर्ज हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के 18वें ओवर में ब्रावो ने यह उपलब्धि हासिल की. यह इस मैच में यह ब्रावो का आखिरी ओवर भी था. अपने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रावो ने दीपक हुडा को लेग साइड में लो फूलटॉस स्लोअर बॉल डाली. हुडा ने इस गेंद पर बड़ा शॉट खेला, गेंद काफी देर तक हवा में रही और रविंद्र जडेजा ने इसे लपक लिया. इस कैच के साथ ही ब्रावो IPL के सबसे सफल गेंदबाज बन गए.

ऐसा रहा है ब्रावो का IPL रिकॉर्ड:
ब्रावो ने अब तक कुल 153 IPL मैच खेले हैं. इनमें उन्होंने 24.07 की बॉलिंग औसत और 8.34 की इकनॉमी रेट के साथ कुल 171 विकेट अपने नाम किये हैं. वह दो बार IPL में 4-4 विकेट ले चुके हैं. ब्रावो ने IPL में बल्ले से भी खूब रन उगले हैं. वह इन 153 मुकाबलों में 1538 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 22.96 और स्ट्राइक रेट 130.23 का रहा है. ब्रावो अब तक IPL में 5 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 70 रन है.

लखनऊ के खिलाफ CSK को मिली हार
इस मुकाबले में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. चेन्नई ने बल्लेबाजी करते हुए रॉबिन उथप्पा (50), मोईन अली (35), शिवम दुबे (49) और अंबाती रायडू (27) की ठीक-ठाक पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 210 रन बनाए. जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी मजबूत शुरुआत की. टीम की सलामी जोड़ी केएल राहुल (40) और क्विंटन डी कॉक (61) ने पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी कर जीत का आधार रखा. बाद में एविन लेविस (55) और आयुष बदोनी (19) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिला दी.

यह भी पढ़ें..

राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया वीडियो, मैदान में उतरने से पहले टीम ने ऐसे किया था शेन वॉर्न को याद

IPL 2022: शेन वॉटसन का SRH के टीम प्रबंधन पर बड़ा बयान, बोले- 'कुछ तो गड़बड़ है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget