एक्सप्लोरर

राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया वीडियो, मैदान में उतरने से पहले टीम ने ऐसे किया था शेन वॉर्न को याद

शेन वॉर्न राजस्थान रॉयल्स के पहले कप्तान थे. राजस्थान ने एकमात्र IPL टाइटल उन्हीं की कप्तानी में जीता है.

IPL 2022 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरने से पहले राजस्थान रॉयल्स ने शेन वॉर्न को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी थी. इस दिन टीम के सभी खिलाड़ी और स्टाफ ने एक रूम में इकट्ठे होकर वॉर्न को याद किया था. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करने वाले सात खिलाड़ियों को टीम कैप भी सौंपी गई थी. राजस्थान रॉयल्स ने दो दिन बाद शेन वॉर्न को दिए गए इस खास सम्मान का वीडियो शेयर किया है.

वीडियो में राजस्थान की पूरी स्क्वॉड एक रूम में बैठे नजर आती है. यहां शेन वॉर्न से जुड़ी एक वीडियो क्लीप दिखाई जाती है. इसके बाद टीम के हेड कोच और राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट ऑपरेशंस के निदेशक कुमार संगाकारा वॉर्न को याद करते हुए कहते हैं, 'आप सभी लोगों का वॉर्न के साथ अलग-अलग तरह का इंटरएक्शन रहा होगा. मैं उन्हें काफी लंबे वक्त से जानता हूं. वह अनोखे थे, जैसे कि आप सभी भी हैं. हमारे पास आज सात खिलाड़ी हैं, जो राजस्थान के लिए डेब्यू करने जा रहे हैं. इसलिए आज जब आप यह कैप (राजस्थान की टीम कैप) लेंगे और इसे पहनेंगे तो आप न केवल शेन वॉर्न की यादों को जिएंगे और उनके प्रति सम्मान जाहिर करेंगे बल्कि आप इस तथ्य को भी सम्मानित करेंगे कि आप अनोखे हैं.'

इसके बाद संगाकारा कहते हैं, 'जो भी खिलाड़ी रॉयल्स के लिए नए हैं, वह अपनी कैप उठाएं और इन्हें पहनें. इसे सम्मान के साथ पहनें, इसे वॉर्न के लिए पहनें, इसे फ्रेंचाइजी के लिए पहनें और सबसे खास यह कि इसे खुद के लिए पहनें.' संगाकारा की इस स्पीच के बाद राजस्थान के लिए पहली बार खेलने वाले सात खिलाड़ी टेबल पर रखी अपनी कैप उठाते हैं और इसे पहन लेते हैं. 

राजस्थान ने की थी जीत से शुरुआत
सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान ने 61 रन के विशाल अंतर से जीत हासिल की थी. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए टॉप और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों के शानदार योगदान की बदौलत 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम महज 149 रन ही बना पाई थी.

यह भी पढ़ें..

RR vs SRH: क्या आउट नहीं थे विलियमसन? इस दिलचस्प कैच पर उठ रहे सवाल

RR vs SRH: पूरे मैच में छाई रहीं काव्या मारन, फैंस भी पोस्टर लेकर पहुंचे, बटलर आउट हुए तो दिए ऐसे रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget