एक्सप्लोरर

IPL 2022: शेन वॉटसन का SRH के टीम प्रबंधन पर बड़ा बयान, बोले- 'कुछ तो गड़बड़ है'

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी साइमन कैटिच सनराइजर्स हैदराबाद के असिस्टेंट कोच थे. उन्होंने मेगा ऑक्शन 2022 के तुरंत बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन का मानना है कि IPL के 15वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. शेन वॉटसन का कहना है कि सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खतरे की घंटी तब बजना शुरू हुई थी, जब साइमन कैटिच ने IPL नीलामी के बाद अपना पद छोड़ा था.  

यू-ट्यूब पॉडकास्ट 'दी ग्रेड क्रिकेटर' पर बातचीत करते हुए वॉटसन ने कहा, 'साइमन कैटिच का सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़ना इस फ्रेंचाइजी के लिए खतरे की घंटी थी. कैटिच एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं. यह बहुत ही अन्याय होता है जब लोग कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं. निश्चित तौर पर  वहां कुछ गड़बड़ है तभी कैटिच ने अचानक अपना पद छोड़ा और अब किसी भी तरह से SRH का हिस्सा नहीं हैं. SRH के लिए यह बड़े खतरे का इशारा था.'

साइमन कैटिच SRH टीम में हेड कोच टॉम मूडी के डेप्यूटी थे. फ्रेंचाइजी के साथ ऑफिशियल कम्युनिकेशन में कैटिच ने लंबे समय तक बायो-बबल में न रह पाने का हवाला देकर यह पद छोड़ा था. वह महज दो महीने ही अपने पद पर रहे थे. हालांकि एक ऑस्ट्रेलियाई अखबार की रिपोर्ट में कहा गया था कि कैटिच टीम को मैनेज करने के तरीके से सहमत नहीं थे और उन्हें लगा कि नीलामी के लिए जो प्लान बनाया गया था, उस पर कायम नहीं रहा गया.'

गौरतलब है कि हैदराबाद में इस बार डेविड वॉर्नर और राशिद खान जैसे खिलाड़ी नहीं हैं. इनकी गैरमौजूदगी में टीम कमजोर दिखाई दे रही है. शेन वॉटसन इस पर कहते हैं, 'उन्होंने जो टीम बनाई है, वह ज्यादा मजबूत नहीं दिखाई देती. फिर उन्होंने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन भी नहीं किया. निश्चित तौर पर राजस्थान एक अच्छी टीम है, और उन्होंने बहुत अच्छा खेला लेकिन SRH बिल्कुल सही नहीं दिखाई दी. ऐसा लगा मानों कि टीम के आसपास कई तरह की चीजें हैं, जो मैदान में खिलाड़ियों की मदद नहीं कर पा रहीं.'

यह भी पढ़ें..

RR vs SRH: क्या आउट नहीं थे विलियमसन? इस दिलचस्प कैच पर उठ रहे सवाल

RR vs SRH: पूरे मैच में छाई रहीं काव्या मारन, फैंस भी पोस्टर लेकर पहुंचे, बटलर आउट हुए तो दिए ऐसे रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget