एक्सप्लोरर

RR vs DC: दिल्ली ने राजस्थान को चटाई धूल, डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने पलट दी बाजी

RR vs DC: दिल्ली के लिए मिचेल मार्श ने 89 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इस दौरान मार्श के बल्ले से 5 चौक और 7 छक्के निकले. वहीं डेविड वॉर्नर 52 रनों पर नाबाद लौटे.

IPL 2022 Match 58, Rajasthan Royals vs Delhi Capitals: मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के 58वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया. इस सीज़न में दिल्ली की यह छठी जीत है. इस जीत के साथ ही दिल्ली ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. वहीं राजस्थान रॉयल्स की यह 12 मैचों में 5वीं हार है. 

राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलने के बाद आर अश्विन के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन बनाए थे. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में ही आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. दिल्ली के लिए मिचेल मार्श ने 89 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इस दौरान मार्श के बल्ले से 5 चौक और 7 छक्के निकले. वहीं डेविड वॉर्नर 52 रनों पर नाबाद लौटे.

राजस्थान से मिले 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज़ केएस भरत खाता खोले बिना ही आउट हो गए थे. इसके बाद डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे थे. पावरप्ले यानी 6 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर सिर्फ 38 रन था. तब ऐसा लग रहा था कि मैच में रोमांच है, लेकिन इसके बाद मार्श राजस्थान के गेंदबाजों पर टूट पड़े. 

मार्श ने 62 गेंदों में 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौक और 7 छक्के निकले. वहीं डेविड वॉर्नर ने आराम से खेलते हुए 41 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए. उनके बल्ले से 5 चौके और एक छक्का निकला. इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 144 रनों की साजेदारी हुई. वहीं कप्तान ऋषभ पंत 4 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 13 रनों पर नाबाद लौटे.

अश्विन ने जड़ी IPL की पहली फिफ्टी

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स के लिए आर अश्विन ने 38 गेंदों में 50 और देवदत्त पडिकल ने 30 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की. 

ये भी पढ़ें-

IPL 2022: 'इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के लिए तैयार', इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने उमरान मलिक को लेकर दिया बड़ा बयान

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, चोटिल रविंद्र जडेजा टूर्नामेंट से हुए बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
Water Chestnut Farming: अपना तालाब नहीं है तो भी करें सिंघाड़े की खेती, जानें कैसे होगी कमाई
अपना तालाब नहीं है तो भी करें सिंघाड़े की खेती, जानें कैसे होगी कमाई
Embed widget