एक्सप्लोरर

डिविलियर्स की तीन कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, लेकिन इस काम को बताया मुश्किल भरा

डिविलियर्स पिछले हफ्ते यूएई पहुंचे हैं. यूएई में क्वारंटीन रहने के दौरान डिविलियर्स का तीन बार कोरोना टेस्ट हुआ.

कोरोना वायरस के संकट के बीच इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार एबी डिविलियर्स एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर की तरफ से खेलते हुए नज़र आएंगे. डिविलियर्स ने पहली बार मुश्किल विकेट पर अभ्यास करने को चुनौतीपूर्ण बताया है. डिविलियर्स 5 महीने तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद मैदान पर प्रैक्टिस के लिए लौटे हैं.

डिविलियर्स ने पहले प्रैक्टिस सेशन को शानदार बताया और कहा कि उन्होंने बेसिक्स पर ध्यान दिया. डिविलियर्स ने कहा, 

" यह बहुत अच्छा रहा. अभ्यास का पूरा आनंद उठाया. विकेट थोड़ा मुश्किल था इसलिए यह बड़ी चुनौती थी. मैं लंबे समय बाद पहला नेट सत्र इसी तरह से चाहता था. "
-

डिविलियर्स ने विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस के साथ कुछ अच्छे शॉट भी लगाए. उन्होंने कहा, 

" मैंने अपने बेसिक्स पर ध्यान दिया तथा गेंद पर पूरी निगाहें लगाकर रखी. मैंने कुछ अच्छे शॉट खेले और इसका पूरा लुत्फ उठाया. "
-

शनिवार से शुरू हुई प्रैक्टिस

संयुक्त अरब अमीरात पहुंचने के बाद डिविलियर्स छह दिन तक क्वारंटीन रहने और कोविड-19 की तीन रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद नेट्स पर उतरे. इस सत्र में उमेश यादव, पार्थिव पटेल, गुरकीरत सिंह आदि ने भी हिस्सा लिया.

आरसीबी ने पहली बार शनिवार को अभ्यास सत्र में भाग लिया था. पहले नेट सत्र में कप्तान विराट कोहली, दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन, स्पिनर युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज नदीम ने हिस्सा लिया था.

कोहली ने बाद में कहा था, 

" ईमानदारी से कहूं तो यह उम्मीद से कहीं बेहतर रहा. मैं थोड़ा डरा हुआ था. मैंने पांच महीनों से बल्ला नहीं पकड़ा था, लेकिन हां, जैसा मैने सोचा था, यह उससे बेहतर रहा. "
-

आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक चलेगा. यह यूएई में तीन स्थानों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में खेला जाएगा. आरसीबी ने अभी तक आईपीएल ट्राफी नहीं जीती है. वह तीन बार उप विजेता रहा है.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ ओपनिंग मैच नहीं खेलेगी धोनी की टीम, सामने आई चौंकाने वाली वजह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
Embed widget