एक्सप्लोरर

मुंबई इंडियंस के खिलाफ ओपनिंग मैच नहीं खेलेगी धोनी की टीम, सामने आई चौंकाने वाली वजह

धोनी की टीम के 12 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. पूरे घटनाक्रम ने ना सिर्फ सीएसके की बल्कि बीसीसीआई की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन 19 सितंबर से होना है. लेकिन सीएसके के एक खिलाड़ी समेत 12 मेंबर्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से लीग को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कोरोना के मामलों की वजह से सीएसके को ओपनिंग मैच से बाहर रखा जा सकता है. धोनी की अगुवाई वाली सीएसके पिछले सीजन की उपविजेता रही है.

बीसीसीआई ने 19 सितंबर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का शेड्यूल अब तक जारी नहीं किया है. हालांकि आईपीएल का शुरुआती मैच पिछले सीजन की विजेता और उपविजेता टीम के बीच ही खेला जाता है. बीसीसीआई ने पहले जो शेड्यूल जारी किया था उसमें आईपीएल 13 का आगाज मुंबई इंडियंस और सीएसके के बीच टक्कर से होना था.

शेड्यूल को लेकर सवाल कायम

लेकिन सीएसके की मुश्किलें देखकर बीसीसीआई नया प्लान बना रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई धोनी की टीम को अतिरिक्त समय देने पर विचार कर रही है. बता दें कि सीएसके की ट्रेनिंग की शुरुआत 28 अगस्त से होनी थी, लेकिन 12 मेंबर्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से 4 सितंबर तक धोनी की टीम को क्वारंटीन रहना होगा. सभी खिलाड़ियों और स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही सीएसके को बॉयो सिक्योर बबल का हिस्सा बनाया जाएगा.

हालांकि मुंबई इंडियंस का शुरुआती मैच खेलना तय माना जा रहा है. लेकिन ओपनिंग मैच में मौजूदा चैंपियन का सामना किस टीम से होगा यह आईपीएल का शेड्यूल सामने आने के बाद ही मालूम चलेगा. शेड्यूल में देरी होने की वजह से आईपीएल के रद्द होने के कयास भी लग रहे हैं. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इंकार किया है. लेकिन उन्होंने सबकुछ अच्छा होने की उम्मीद भी जताई है.

IPL 2020: एन श्रीनिवासन ने बताया उस खिलाड़ी का नाम जो ले सकता है सुरेश रैना की जगह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget