एक्सप्लोरर

Watch: नहीं देखी होगी धोनी की इतनी धांसू एंट्री, चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर किया वीडियो

MS Dhoni IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वे दिलचस्प अंदाज में नजर आ रहे हैं.

MS Dhoni IPL 2024: आईपीएल 2024 का 22 मार्च से आगाज हो रहा है. इस बार सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. सीजन का पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा. इसके लिए जल्द ही सभी खिलाड़ी पहुंच जाएंगे. इस बीच सीएसके ने एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है. इसमें महेंद्र सिंह धोनी की धांसू एंट्री दिखाई गई है. धोनी के इस वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रही है.

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें सीएसके के फैंस नजर आ रहे हैं. इसके बाद धोनी की तस्वीर दिखाई देती है. वीडियो के आखिरी हिस्से में महेंद्र सिंह धोनी कार से उतरते हुए दिखाई देते हैं. इस वीडियो को खबर लिखने तक एक्स पर 1.8 मिलियन लोगों ने देख लिया था. वहीं हजारों फैंस ने लाइक किया.

हाल ही में धोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है. इसमें उन्होंने हिंट दिया है कि वे इस सीजन में नई भूमिका में नजर आएंगे. धोनी चेन्नई के कप्तान हैं और लंबे वक्त से टीम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने टीम को चैंपियन भी बनवाया है. लेकिन अब कुछ अलग कर सकते हैं. धोनी के संन्यास को लेकर भी कई बार सवाल उठे हैं. लेकिन उन्होंने पिछले सीजन के बाद साफ कह दिया था कि फिलहाल संन्यास को लेकर नहीं सोच रहे हैं.

बता दें कि आईपीएल 2024 का पहला मैच चेन्नई और बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. इस सीजन की ओपनिंग सेरेमनी 22 मार्च को चेन्नई में ही होगी. इसके बाद मैच शुरू होगा. सीजन का दूसरा मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले का आयोजन मोहाली में होगा.

यह भी पढ़ें : WPL 2024 Points Table: दिल्ली की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव, जानें किस नंबर पर है आपकी फेवरेट टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget