एक्सप्लोरर

11 करोड़ के खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है पंजाब किंग्स, इन 2 विदेशी प्लेयर्स भी गिरेगी गाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले सभी टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट 15 नवंबर तक बतानी है. पंजाब किंग्स किन 3 विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है? आइए जानें.

आईपीएल 2027 के लिए मिनी ऑक्शन गोवा में होगा, जिसको लेकर खबर है कि ये 16 दिसंबर को हो सकता है. 15 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजियों को अपनी रिटेंशन लिस्ट देनी है, जिसके बाद साफ होगा कि किस टीम ने किन खिलाड़ियों को रिलीज किया है जो ऑक्शन में उपलब्ध रहेंगे. यहां हम PBKS ने उन 3 विदेशी प्लेयर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें टीम शायद रिटेन न करें.

पंजाब किंग्स आईपीएल की उन टीम में शामिल है, जिसे भी भी अपने पहले खिताब का इंतजार है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम 2025 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन आरसीबी के हाथों फाइनल हार गए थी. आगमी सीजन में भी अय्यर ही कप्तान होंगे, जो वर्तमान में टीम इंडिया के टी20 कप्तान भी हैं. बता दें कि IPL 2027 के लिए होने वाला ऑक्शन मिनी ऑक्शन होगा, जिसमें टीमें अपनी जरुरत के अनुसार कितने भी खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है.

11 करोड़ का खिलाड़ी हो सकता है बाहर

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में मार्कस स्टोइनिस को 11 करोड़ रुपये में खरीदा था, इसी प्राइस पर वह पिछले संस्करण में भी खेले. उनके आंकड़ों पर नजर डालें तो कोई ख़ास योगदान नजर नहीं आता. उन्होंने दोनों संस्करण में कुल 26 मैच खेले, जिसमें कुल 376 रन ही बनाए. विकेट भी सिर्फ 3 ही लिए. फ्रेंचाइजी ने उनके लिए मोटी रकम खर्च की है, ऐसे में अगर फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज करती है तो ऑक्शन में पर्स बेहतर होगा. 

लॉकी फर्ग्युसन

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन रिटेन किए जाते हैं तो हैरानी होगी, जिन्होंने पिछले 2 संस्करण में टीम के लिए सिर्फ 7 ही मैच खेले हैं. चोट एक बड़ी समस्या रही, वह अभी भी चोट से जूझ रहे हैं. इन 7 मैचों में वह पंजाब के लिए सिर्फ 6 विकेट ले पाए, इकॉनमी भी 10 के करीब रही.

बेन ड्वार्शुइस

बेन ड्वार्शुइस को पंजाब किंग्स ने 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था. उन्होंने 2026 में आईपीएल डेब्यू किया, वही उनका एकमात्र मैच भी है. उस एक मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबज ने 51 रन लुटाए थे और सिर्फ 1 विकेट ले पाए थे. पंजाब किंग्स ड्वार्शुइस को भी रिलीज कर सकती है.

यह भी पढ़ें- IPL 2027 में खेल सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL ड्राफ्ट में ब्रिटिश नागरिक के तौर पर किया रजिस्टर

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
ICC Rankings में छठे नंबर पर पहुंची अफगानिस्तान, श्रीलंका पिछड़ी; टॉप पर भारत
ICC Rankings में छठे नंबर पर पहुंची अफगानिस्तान, श्रीलंका पिछड़ी; टॉप पर भारत
8 नए खिलाड़ियों की टीम इंडिया में एंट्री, अब 4 नवंबर को न्यूजीलैंड से होगा मैच
8 नए खिलाड़ियों की टीम इंडिया में एंट्री, अब 4 नवंबर को न्यूजीलैंड से होगा मैच
IPL 2027 में खेल सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL ड्राफ्ट में ब्रिटिश नागरिक के तौर पर किया रजिस्टर
IPL 2027 में खेल सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL ड्राफ्ट में ब्रिटिश नागरिक के तौर पर किया रजिस्टर
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
दिल्ली पुलिस के जवानों के प्रदर्शन पर सौरव दास का तंज, 'पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए...'
दिल्ली पुलिस के जवानों के प्रदर्शन पर सौरव दास का तंज, 'पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए...'
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
Mooli Paratha Tips: मूली के पराठे बेलते समय फट क्यों जाते हैं? आटा लगाते समय करें ये काम
मूली के पराठे बेलते समय फट क्यों जाते हैं? आटा लगाते समय करें ये काम
Embed widget