एक्सप्लोरर

आईपीएल 2020 में खराब प्रदर्शन के बावजूद चेन्नई सुपरकिंग्स के नाम हुआ एक और अनोखा रिकॉर्ड

चेन्नई की टीम आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी. इस बार आईपीएल का खिताब मुंबई इंडियंस ने जीता था.

आईपीएल का 13वां सीजन भले ही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के लिए अच्छा नहीं रहा, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट में चेन्नई ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. सभी फैंस का सबसे ज्यादा फोकस चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर रहा. इसका नतीजा यह हुआ कि इस आईपीएल में चेन्नई की टीम को लेकर सबसे ज्यादा ट्वीट किए गए.

तीन बार की विजेता चेन्नई इस सीजन प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई और सातवें स्थान पर रहते हुए लीग का अंत किया था. यह पहली बार है कि चेन्नई प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई. चेन्नई ट्विटर पर सबसे ज्यादा छाई रही. उसके बाद ट्विटर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का जलवा देखने को मिला. इनके बाद मुंबई इंडियंस, सनराइर्जस हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स की ट्विटर पर सबसे ज्यादा चर्चा रही.

आईपीएल-13 में पहला मैच मुंबई और चेन्नई के बीच खेला गया था. इस मैच पर इस सीजन सबसे ज्यादा ट्वीट किए गए. इसके बाद चार अक्टूबर को मुंबई और सनराइर्जस हैदराबाद और मुंबई तथा दिल्ली कैपिटल्स के बीच 18 अक्टूबर को खेले गए मैच पर सबसे ज्यादा ट्वीट किए गए. इस मैच में दो सुपर ओवर हुए थे.

बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली वो खिलाड़ी रहे जिन्हें लेकर इस सीजन सबसे ज्यादा ट्वीट किए गए. सीजन का गोल्डन ट्वीट सचिन तेंदुलकर का रहा, जिन्होंने पंजाब और राजस्थान के बीच खेले गए मैच में पंजाब के खिलाड़ी निकोलस पूरन की शानदार फील्डिंग को लेकर ट्वीट किया था. इस बार आईपीएल का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'

मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा

सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी

अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल

Embed widget