एक्सप्लोरर

IPL 2024 Playoff: 44 मैच के बाद भी कोई टीम नहीं हुई बाहर, RCB से MI तक, सभी के पास प्लेऑफ का मौका

IPL 2024 Playoff Scenario: आईपीएल 2024 में अब तक 44 मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन अभी भी कोई टीम टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर नहीं हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं कैसे सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंच सकती है.

IPL 2024 Playoff Scenario 44 Matches: आईपीएल 2024 में अब तक प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमों की तस्वीर साफ नहीं हो सकी है. नंबर वन पर 16 प्वाइंट्स के साथ रहने वाली राजस्थान रॉयल्स से लेकर सबसे नीच दसवें पायदान पर रहने वाली आरसीबी के पास भी क्वालिफाई करने का चांस है. टूर्नामेंट में शनिवार (27 अप्रैल) तक 44 मैच खेले जा चुके हैं. इन मैचों के बाद भी सभी 10 टीमों के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है. तो आइए जानते हैं क्या सभी टीमों का समीकरण. 

1- राजस्थान रॉयल्स 

राजस्थान रॉयल्स ने अब तक आईपीएल 2024 में 9 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 8 में जीत दर्ज की है. टीम के पास 16 प्वाइंट्स मौजूद है. ऐसे में टीम लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है. 

2- कोलकाता नाइट राइडर्स 

कोलकता नाइट राइडर्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में 10 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. टीम ने अब तक 8 मैच खेल लिए हैं. ऐसे में टीम बाकी बचे हुए मैचों में जीत दर्ज कर आसानी से क्वालिफाई कर सकती है. 

3- सनराइजर्स हैदराबाद 

पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 10 प्वाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है. हैदराबाद ने अब तक 8 मैच खेल लिए हैं. ऐसे में सनराइजर्स बाकी मैचों में जीत दर्ज आसानी से प्लेऑफ में पहुंच सकती है. 

4- लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर हैं. लखनऊ ने अब तक 9 में से 5 मैच जीत लिए हैं, जिसके बाद उनके पास 10 प्वाइंट्स मौजूद हैं. ऐसे में टीम के पास बाकी मैच जीतकर क्वालिफाई करने के पूरे चांस हैं. 

5- दिल्ली कैपिटल्स 

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक इस सीज़न में 10 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्हें 5 में जीत मिली और 5 गंवाए. ऐसे में बाकी मैच जीतकर टीम के पास अभी प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के पूरे चांस हैं. 

6- चेन्नई सुपर किंग्स 

चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 8 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 4 जीते और 4 गंवाए. टीम 8 प्वाइंट्स के साथ छठे पायदान पर हैं. ऐसे में टीम बाकी 6 मैचों में जीत हासिल कर आसानी से प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है. 

7- गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने अब तक 9 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 4 जीते और 5 गंवाए. ऐसे टीम बाकी के 5 मैचों में जीत हासिल कर प्लेऑफ में आसानी से क्वालिफाई कर सकती है. 

8- पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स 9 मैच खेलने के बाद प्वाइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर है. टीम ने 9 मुकाबलों में से 3 में जीत दर्ज की और 6 गंवाए. पंजाब के पास 6 प्वाइंट्स मौजूद है. ऐसे में टीम बाकी सभी 5 मैच जीत 16 प्वाइंट्स के साथ आसानी से क्वालिफाई सकती है. 

9- मुंबई इंडियंस 

मुंबई इंडियंस ने भी अब तक 9 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 3 जीते और 6 गंवाए. मुंबई के पास 6 प्वाइंट्स मौजूद हैं. ऐसे में टीम बाकी के पांच मैचों में जीत हासिल कर 16 प्वाइंट्स के साथ क्वालिफाई कर सकती है. 

10- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें पायदान पर मौजूद है. बेंगलुरु ने अब तक 9 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं. टीम के पास सिर्फ 4 प्वाइंट्स मौजूद हैं. हालांकि फिर भी टीम के पास क्वालिफाई करने का चांस है. बेंगलुरु बाकी सभी पांच मैच जीतने के बाद बाकी टीमों के रिजल्ट्स पर निर्भर होकर 14 प्वाइंट्स के साथ क्वालिफाई कर सकती हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

GT vs RCB: आज गुजरात और बेंगलुरु के बीच भिड़ंत, जानें हेड-टू-हेड, प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: लगातार दूसरी बार फ्लॉप हुए गिल, भारत का तीसरा विकेट गिरा
LIVE: लगातार दूसरी बार फ्लॉप हुए गिल, भारत का तीसरा विकेट गिरा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget