एक्सप्लोरर

IPL 2021: CSK के ऑलराउंडर मोइन अली ने फ्रेंचाइजी से किया अनुरोध, जर्सी से हटवाया ये लोगो

मोइन इस बार महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे. मोइन ने फ्रैंचाइजी से अनुरोध किया था कि उनकी जर्सी पर से शराब के ब्रांड का लोगों हटा दें.

IPL 2021: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन में गेंद और बल्ले से धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. मोइन इस बार महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे. इस बीच मोइन ने फ्रैंचाइजी से अनुरोध किया था कि उनकी जर्सी पर से शराब के ब्रांड का लोगों हटा दें. अब शराब ब्रांड के लोगो को हटाने के लिए सीएसके मैनेजमेंट राजी हो गया है.

दरअसल, मोइन मुस्लिम हैं और उनका धर्म शराब का सेवन करने या यहां तक ​​कि उसे बढ़ावा देने से मना करता है. वह इंग्लैंड के लिए खेलते वक्त भी किसी भी शराब ब्रांड का स्पोर्ट नहीं करते हैं. सीएसके ने मोइन अली के अनुरोध पर सहमति व्यक्त की है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह अपनी जर्सी से शराब ब्रांड के लोगो को हटाने के लिए तैयार हैं.

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में SNJ 10000 का लोगो है. ये लोगो चेन्नई स्थित SNJ डिस्टिलरीज का सरोगेट उत्पाद ब्रांड है. मोइन अली की अपील के बाद CSK प्रबंधन ने अपनी मैच जर्सी से लोगो को हटा दिया है.

इतनी कीमत में खरीदा

मोईन अली एमएस धोनी की कप्तानी में खेलने के लिए उत्साहित हैं. सीएसके ने आईपीएल 2021 की नीलामी में मोईन अली को 7 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था. ऑलराउंडर इस सीजन चेन्नई की टीम का अहम हिस्सा होंगे. पिछली बार वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेले थे.

कुल मिलाकर मोइन अली ने आईपीएल में अब तक 19 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 309 रन बनाए हैं और 10 विकेट चटकाए हैं. तीन बार की चैंपियन सीएसके अपना अभियान 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन सिंह ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
भारत में टीम इंडिया की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, BCCI या ACB, कौन उठाएगा टी20 सीरीज का खर्चा?
भारत में टीम इंडिया की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, BCCI या ACB, कौन उठाएगा टी20 सीरीज का खर्चा?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget