एक्सप्लोरर

IPL 2020: सुरेश रैना के खिलाफ CSK ने उठाया कड़ा कदम, यहां से कर दी छुट्टी

IPL 2020: सुरेश रैना और हरभजन सिंह 13वें सीजन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. इन दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ टीम ने पहली बार बड़ा कदम उठाया है.

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे कामयाब टीम चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. सीएसके ने अपने शुरुआती तीन में से दो मैच गंवा दिए हैं. पिछले दो मैचों में टीम को अपने धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना की कमी खली है. लेकिन 13वें सीजन में हिस्सा नहीं लेने वाले सुरेश रैना का नाम अब सीएसके की वेबसाइट से हटा दिया गया है.

सुरेश रैना कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए दुबई से वापस इंडिया लौट आए थे. सुरेश रैना ने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ खतरा मोल नहीं ले सकते. इसके साथ ही रैना की टीम के कप्तान धोनी और मैनेजमेंट के साथ विवाद की खबरें भी सामने आईं.

सुरेश रैना ने हालांकि बाद में संकेत दिए कि वह इस सीजन में दोबारा खेल सकते हैं. लेकिन अब सीएसके ने अपने वेबसाइट को अपडेट किया है. सीएसके ने अपने खिलाड़ियों की नई लिस्ट वेबसाइट पर डाली है और उसमें सुरेश रैना का नाम और तस्वीर नहीं है.

सीएसके के इस फैसले से साफ हो गया है कि सुरेश रैना अब किसी भी कीमत पर 13वें सीजन में हिस्सा लेते हुए दिखाई नहीं देंगे. सुरेश रैना को लेकर सीएसके के सीईओ ने भी साफ किया है कि उनकी टीम में वापसी नहीं होने जा रही है.

इसके अलावा हरभजन सिंह का नाम भी सीएसके के खिलाड़ियों की लिस्ट से हटा दिया गया है. हरभजन सिंह ने निजी कारणों से 13वें सीजन में खेलने से इंकार कर दिया था.

लगातार दो हार के बाद हालांकि टीम के कोट फ्लेमिंग ने सुरेश रैना की कमी खलने की बात को स्वीकार किया था. फ्लेमिंग का कहना था कि रैना के रहने से टीम का बैलेंस काफी मजबूत रहता है और वह अब पूरी तरह से बिगड़ गया है.

IPL 2020: हार के बाद बोले श्रेयश अय्यर- इस वजह से नहीं बना सकता कोई बहाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Commonwealth Games History: जानिए कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास, गुलाम देशों के लिए हुआ था शुरू; भारत से जुड़ी खास बातें
जानिए कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास, गुलाम देशों के लिए हुआ था शुरू; भारत से जुड़ी खास बातें
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget