एक्सप्लोरर

IPL: क्या फंस गई है प्ले ऑफ की रेस? जानिए- अगले दो दिन में किसके जीतने-हारने के साथ कैसे होंगी तीन टीमें

IPL: आईपीएल के 13वें सीजन में एक से बढ़कर एक उलटफेर होने की वजह से प्लेऑफ की रेस फंस गई है. मुंबई के अलावा अब तक किसी भी टीम का प्लेऑफ में पहुंचना तय नहीं हो पाया है.

आईपीएल के 13वें सीजन में अब तक जबरदस्त रोमांच देखने को मिले है. लीग राउंड में सिर्फ दो मुकाबले खेले जाने बाकी हैं, लेकिन अब तक सिर्फ मुंबई इंडियंस ही प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब हो पाई है. चेन्नई सुपर किंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. दिल्ली, आरसीबी, कोलकाता और हैदराबाद वो चार टीमें हैं जो कि प्लेऑफ में बाकी तीन स्थानों की लड़ाई लड़ रही हैं.

सोमवार को आईपीएल 13 के प्लेऑफ में एक और टीम का पहुंचना बिल्कुल तय है. दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच रविवार को टक्कर होगी. इन दोनों टीमों ने अब तक सात-सात मैचों में जीत दर्ज की है, इसलिए जो भी टीम आज जीत दर्ज करेगी वह प्लेऑफ में जगह बना लेगी, जबकि हारने वाली टीम को हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार को खेले जाने वाले मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा.

क्या है पूरा समीकरण

दिल्ली कैपिटल्स: सीजन की शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार फॉर्म दिखाया. लेकिन तीन मैचों में मिली लगातार हार की वजह से दिल्ली मुश्किल में फंस गई है. अगर दिल्ली की टीम आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज नहीं करती है तो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे नेट रन रेट पर निर्भर रहना होगा.

इसके अलावा हैदराबाद की हार दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचा सकती है. हैदराबाद के हारने की स्थिति में आरसीबी, दिल्ली और हैदराबाद तीनों टीमों को प्लेऑफ में जगह मिल जाएगी.

आरसीबी: विराट कोहली की टीम को भी लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है. लीग में सोमवार को आरसीबी दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज करती है तो वह प्लेऑप में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनेंगे. हार की स्थिति में आरसीबी को नेट रन रेट और हैदराबाद के मैच गंवाने पर निर्भर रहना होगा.

सनराइजर्स हैदराबाद: वार्नर की टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का एकमात्र तरीका मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार को खेले जाने वाले मुकाबले में जीत हासिल करना है. अगर हैदराबाद की टीम मुंबई के खिलाफ हार जाती है तो उसके पास 12 प्वाइंट ही रहेंगे और वह आईपीएल 14 से बाहर हो जाएगी.

केकेआर: कोलकाता की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. लेकिन केकेआर के लिए बड़ी मुश्किल उसका नेट रन रेट है. अगर दिल्ली या आरसीबी को 22 रन से कम के अंतर से हार मिलती है और हैदराबाद अपना आखिरी मुकाबला जीतने में कामयाब रहती है तो केकेआर की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगा. हैदराबाद के हारने की स्थिति में केकेआर का प्लेऑफ में खेलना तय है.

IPL में धोनी के CSK की अगुवाई जारी रखने की असल वजह सामने आई रोहित शर्मा के टीम इंडिया से बाहर होने पर रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, चौंकाने वाला बयान दिया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काव्या मारन की टीम ने क्यों खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी? SRH के कोच ने खुद बताया पूरा सच
काव्या मारन की टीम ने क्यों खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी? SRH के कोच ने खुद बताया पूरा सच
ये हैं आईपीएल के इतिहास में बने 5 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें सालों बाद भी कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया
ये हैं आईपीएल के इतिहास में बने 5 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें सालों बाद भी कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL 2026 Schedule: आखिर क्यों अटका IPL 2026 का पूरा शेड्यूल? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताई बड़ी वजह
आखिर क्यों अटका IPL 2026 का पूरा शेड्यूल? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताई बड़ी वजह

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
Embed widget