एक्सप्लोरर

IPL 2020: राजस्थान रॉल्यस के खिलाफ इन 3 रिकॉर्ड्स को तोड़ सकते हैं धोनी

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भारत के सफलतम कप्तान धोनी इस मैच में तीन बड़े माइलस्टोन हासिल कर सकते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स आज अपने दुसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के शारहाज के मैदान में भिड़ेगी. सीएमके आईपीएल के 13वें सीजन में अपना दूसरा मैच खेलेगी जबकि राजस्थान रॉयल्स का यह पहला मैच है. चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के 13वें सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराया था. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी पहली बार मैच खेलने उतरे थे. धोनी ने पहले मैच में भी दो बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी भारत के सफलतम कप्तान धोनी इस मैच में तीन बड़े माइलस्टोन हासिल कर सकते हैं.

महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल का खिताब तीन बार अपने नाम किया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा धोनी आईपीएल के भी सफल कप्तानों में से एक हैं. स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जब धोनी उतरेंगे तो वह छक्कों का खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सतके हैं. 300 छक्के लगाने वाले धोनी भारत के तीसरे खिलाड़ी हो सकते हैं. धोनी के खाते में अभी 295 आईपीएल छक्के हैं. वह 300 छक्के लगाने के मुकाम से सिर्फ पांच छक्के दूर हैं. धोनी के अलावा महज दो भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में 300 से ज्यादा छक्के लगाए हैं.

IPL 2020: सनराइजर्स को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते मिशेल मार्श हो सकते हैं आईपीएल 2020 से बाहर

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के खाते में 361 छक्के हैं, जबकि सुरेश रैना 311 छक्के लगा चुके हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स के अहम खिलाड़ी सुरेश रैना इस बार आईपीएल में निजी कारणों से नहीं खेल रहे हैं.

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी और विकेटकीपर के तौर पर धोनी 100 कैच ले चुके हैं. अगर वो इस मैच में तीन कैच और ले लेते हैं तो सुरेश रैना से आगे निकल जाएंगे. सुरेश रैना के खाते में 102 आईपीएल कैच हैं. विकेटकीपर के तौर पर धोनी ने आईपीएल में 96 कैच लपके हैं, अगर वह चार कैच लेते हैं तो वो विकेटकीपर के तौर पर 100 कैच लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. दिनेश कार्तिक के खाते में विकेटकीपर के तौर पर 101 कैच हैं.

इसके अलावा धोनी ने 191 आईपीएल मैचों में 42.21 की औसत से 4432 रन बनाए हैं और वो 4500 के आंकड़े से महज 68 रन दूर हैं. आईपीएल में धोनी से ज्यादा रन सिर्फ विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, डेविड वार्नर, शिखर धवन, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने बनाए हैं.

IPL 2020: डिविलियर्स अपने फॉर्म से हैं हैरान, पडिकल की तारीफ में कही यह बात

IPL 2020: देवदत्त पडिकल ने विराट को दिया कामयाब का श्रेय, बताया किस बात से हुआ फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
भारतीय खेल जगत में पसरा मातम, 3 बार के गोल्ड मेडलिस्ट दिग्गज खिलाड़ी ने किया सुसाइड
भारतीय खेल जगत में पसरा मातम, दिग्गज खिलाड़ी ने किया सुसाइड
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget