IPL 2020 MI vs CSK: फाफ डू प्लेसिस ने पकड़ा ऐसा कैच, देख के उड़ जाएंगे आपके होश
आईपीएल 2020 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के फाफ डू प्लेसिस ने बाउंड्री पर एक बेहद शानदार कैच पकड़ा.

IPL 2020 MI vs CSK: कोरोना महामारी के बीच आईपीएल 2020 का आगाज़ हो गया है. इस सीज़न का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबु धाबी में खेला जा रहा है. इस मैच के शुरु होने से पहले दोनों टीमों ने पूरी दुनिया में कोरोना महामारी से लड़ रहे कोरोना वारियर्स को सलाम किया.
पहले मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया. हालांकि, एक समय धोनी का यह फैसला गलत लग रहा था, क्योंकि मुंबई ने पहले चार ओवर में बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए थे. लेकिन इसके बाद चेन्नई ने अपनी शानदार फील्डिंग के दम पर मैच में वापसी की और पहली पारी में मुंबई को सिर्फ 162 रनों पर रोक दिया.
मुंबई की पारी की दौरान 15वें ओवर में चेन्नई के फाफ डू प्लेसिस ने एक बेहद शानदार कैच पकड़ा. दरअसल, रविंद्र जडेजा की गेंद पर हार्दिक पंड्या ने लॉन्ग ऑफ पर शॉट मारा, ऐसा लग रहा था कि ये छ्कका जाएगा, लेकिन मैदान बड़ा होने के कारण फाफ डू प्लेसिस ने बाउंड्री पर कैच पकड़ लिया. इस तरह हार्दिक पांड्या 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए. इससे पहले 12वें ओवर में पांड्या ने जडेजा की ही गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए थे.
UNSTOPPABLE faf du plessis????❤#IPLinUAE #ChennaiSuperKings#CSK #IPL2020 pic.twitter.com/FMkLC1sRud
— Ravi Dwivedi (@Rd_rock_07) September 19, 2020
चावला ने लिया सीज़न का पहला विकेट
लेग स्पिनर पीयुष चावला ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को अपने स्पिन के जाल में फंसाया. रोहित 12 रनों के निजी स्कोर पर सैम कर्रन को कैच दे बैठे. इस तरह चावला इस सीज़न का पहला विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए. इसके साथ ही चावला के नाम अब आईपीएल में 151 विकेट हो गए. अब वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने हरभजन सिंह (150 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए ये उपलब्धि हासिल की. टूर्नामेंट में अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की सूची में चावला से आगे अमित मिश्रा और लसिथ मलिंगा हैं.
Source: IOCL
























