एक्सप्लोरर

IPL 2020: कुंबले के मार्गदर्शन में बिश्नोई सीख रहे ये खास कला, इस कारण छोड़ दी थी तेज गेंदबाजी

बले की तरह ही बिश्नोई ने तेज गेंदबाज के तौर पर शुरुआत की थी. बाद में वह लेग स्पिनर बन गए. वह कुंबले की तरह कन्वेंशनल और तेज हैं, जैसे कुंबले थे.

नई दिल्ली: ऐसा लग रहा है कि भारत के महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले अपने आप को रवि बिश्नोई के अंदर देख रहे हैं. किंग्स इलेवन पंजाब में कुंबले ने बिश्नोई को अपनी छांव में ले लिया है और वह उनकी चुटकी फ्लिपर पर काम कर रहे हैं, जिसके लिए कुंबले जाने जाते थे. कुंबले की तरह ही बिश्नोई ने तेज गेंदबाज के तौर पर शुरुआत की थी. बाद में वह लेग स्पिनर बन गए. वह कुंबले की तरह कन्वेंशनल और तेज हैं, जैसे कुंबले थे. हालांकि उनका एक्शन थोड़ा अलग है.

बिश्नोई ने इसी साल अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था और 17 विकेट लेकर टूर्नामेंट मे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. आईपीएल-13 में उन्होंने पदार्पण किया और लगातर अपनी फिरकी से सभी को प्रभावित किया. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो को एक ही ओवर में आउट कर दिया था. दोनों बल्लेबाज बिश्नोई की गेंदों में तेजी से हैरान रह गए थे. बेयरस्टो फ्लिपर पर पकड़े गए थे. यह हालांकि कुंबले से काफी अलग थी.

राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले बिश्नोई ने शाहरुख पठान और प्रदयोत सिंह राठौर द्वारा चलाई जा रही अकादमी में अभ्यास करते थे. उनके बचपन के कोच शाहरूख ने आईएएनएस से कहा, "मैं रवि के उदय से काफी खुश हूं. हमने उसे इस स्तर पर लाने में काफी मेहनत की है. मैंने उन्हें कुंबले के मार्गदर्शन में खेलता देख काफी खुश हूं. उन्हीं की तरह वो थोड़ा तेज गेंदबाजी करते हैं. मैंने रवि से पिछले दिन बात की थी. रवि ने मुझसे कहा कि वह चुटकी फ्लिपर सीख रहे हैं. वह इसकी कोशिश अभी नहीं करेंगे, वो अपनी नियमित गेंदबाजी ही करेंगे, धीमी फ्लिपर का उपयोग करेंगे जिसने बेयरस्टो को आउट किया. लेकिन उनको लगता है कि वह अगले सीजन तक इस पर मास्टरी हासिल कर लेंगे."

बिश्नोई का एक्शन ऐसा है जिसे अगर कोचिंग मैन्यूल के हिसाब से देखा जाए तो उसे तकनीकी तौर पर गलत कहा जा सकता है. उनका शरीर और सिर सीधा नहीं रहता बल्कि बाईं तरफ झुकता है. कुंबले का सिर सीधा रहता था.

पठान ने कहा, "एक दशक पहले हम जब उन्हें लेकर आए थे तो वो तेज गेंदबाजी करते थे. मेरे दोस्त प्रदयोत जिनके साथ मैं अकादमी चलाता हूं. उन्होंने बिश्नोई से लेग स्पिन करने की सलाह दी क्योंकि उनकी लंबाई कम थी और उनका शरीर भी तेज गेंदबाजों का नहीं था."

उन्होंने कहा, "जब उन्होंने लेग स्पिन डाली तो उन्होंने तेज और फ्लैट डाली, लेकिन उन्हें स्पिन मिल रही थी. हमने उनसे कहा कि थोड़ी हवा में रखो लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके. उनका सिर और शरीर बाएं तरफ गिरता है जो उनकी गुगली को अच्छा टर्न देता है. इसलिए हमने उसे इसी एक्शन से गेंदबाजी करने दी."

गुगली बिश्नोई का सबसे अहम हथियार है

पठान और प्रदयोत ने बिश्नोई को रिजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) में कैनवास गेंद से खेलते हुए देखा था. पठान ने कहा, "हम उस समय आयु वर्ग ग्रुप क्रिकेट खेल रहे थे और सीमेंट की पिच पर अभ्यास किया करता था (बास्केटबाल कोर्ट को पिच में तब्दील किया गया था). हम नेट्स नहीं खरीद सकते थे इसलिए हमने पुरानी साड़ियों का उपयोग किया. हमने कोर्ट के एरिया को पिच में बदला. हम अभ्यास के लिए बच्चों को देख रहे थे जो हमारे साथ अभ्यास कर सके. हमने जब रवि और उनके दोस्तों को देखा तो हमने उन्हें अपने साथ ले लिया."

ये भी पढ़ें:

DC Vs RR: दिल्ली ने राजस्थान को 46 रनों से हराया, स्टोइनिस-हेटमेयर रहे जीत के हीरो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: बेस प्राइस पर बिक रहीं खिलाड़ी, कम पर्स वाली टीमों की बल्ले-बल्ले; सोफी मोलिनक्स सबसे महंगी
LIVE: बेस प्राइस पर बिक रहीं खिलाड़ी, कम पर्स वाली टीमों की बल्ले-बल्ले; मोलिनक्स सबसे महंगी
WPL 2027 Auction: सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget