एक्सप्लोरर

DC Vs RR: दिल्ली ने राजस्थान को 46 रनों से हराया, स्टोइनिस-हेटमेयर रहे जीत के हीरो

दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को आईपीएल के 13वें सीजन के 23वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 46 रनों से हरा दिया.

IPL 2020 DC Vs RR: आईपीएल के 13वें सीजन का 23वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया. इस मैच में दिल्ली ने राजस्थान को 46 रनों से हराया. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए. 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 19.4 ओवर में 138 रनों पर सिमट गई.

इस जीत के बाद दिल्ली के 10 अंक हो गए हैं और वह 8 टीमों की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है. दिल्ली की छह मैचों में यह पांचवीं जीत है. राजस्थान की यह छह मैचों में चौथी हार है.

जायसवाल और स्मिथ को छोड़कर राजस्थान का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया. यशसवी जायसवाल 34, जोस बटलर 13, स्टीव स्मिथ 24, संजू सैमसन 05, महिपाल लोमरोर 01, एंड्रू टाई 06, आर्चर 03 रन बनाकर पवेलिटन लौट गये. हालांकि राहुल तेवतिया ने आखिरी वक्त में टीम को जीत दिलाने की कोशिश जरूर की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए. तेवतिया 29 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हो गये. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके और 2 छक्के लगाये.

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की. रबाडा ने तीन, स्टोइनिस और अश्विन ने 2-2 विकेट हासिल किये. जबकि अक्षर पटेल एनरिक नॉर्टे और हर्षल पटेल ने 1-1 विकेट झटका. दिल्ली की ओर से शिमरोन हिटमायेर ने सबसे अधिक 45 रन बनाए जबकि मार्कस स्टोइनिस के बल्ले से 39 रन निकले. इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 रनों का योगदान दिया. हर्षल पटेल और अक्षर पटेल ने क्रमश: 16 और 17 रन बनाए. राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए जबकि दिल्ली के दो बल्लेबाज रन आउट हुए.

दिल्ली कैपिटल प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिम्रोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टे

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन: यशसवी जायसवाल, जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, एंड्रू टाई, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, वरुण आरोन

ये भी पढ़ें:

शर्मनाक: IPL में CSK का अच्छा नहीं रहा प्रदर्शन, तो MS Dhoni की बेटी जीवा को मिली धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
एजबेस्टन में हारा भारत, टीम इंडिया से चेज नहीं हुए 338 रन; इंग्लैंड ने 31 रनों से मारी बाजी
एजबेस्टन में हारा भारत, टीम इंडिया से चेज नहीं हुए 338 रन; इंग्लैंड ने 31 रनों से मारी बाजी
'इन दोनों अंकल को रिटायर हो जाना चाहिए', विराट-रोहित पर सबसे बड़ा तंज; मच गया बवाल
'इन दोनों अंकल को रिटायर हो जाना चाहिए', विराट-रोहित पर सबसे बड़ा तंज; मच गया बवाल
टूट गए करोड़ों दिल! इंग्लैंड में विराट कोहली और रोहित शर्मा फ्लॉप; पहले वनडे में खामोश रहा बल्ला
टूट गए करोड़ों दिल! इंग्लैंड में विराट कोहली और रोहित शर्मा फ्लॉप; पहले वनडे में खामोश रहा बल्ला

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget