एक्सप्लोरर

IPL 2020 DC vs KXIP: ऐसी हो सकती है दिल्ली और पंजाब की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

आईपीएल 2020 का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच रविवार शाम 7:30 बजे से दुबई में खेला जाएगा.

IPL 2020 DC vs KXIP, Pitch & Weather Report and Match Preview: आईपीएल 2020 का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा. किंग्स इलेवन पंजाब ने यूएई में खेले अपने सभी मुकाबले जीते हैं. ऐसे में वो यूएई में अपनी अजेय बढ़त को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की नज़रें भी जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने पर रहेंगी.

दिल्ली की टीम में जहां शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, डेनियल सैम्स और शिमरन हेटमायर जैसे शानदार खिलाड़ी हैं. वहीं किंग्स इलेवन पंजाब में केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस गेल, सरफराज खान, मयंक अग्रवाल और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ी हैं. हालांकि, दोनों ही टीमें अभी तक इस लीग का खिताब नहीं जीत सकी हैं.

Weather Report- कैसा रहेगा मौसम

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल के दूसरे मुकाबले में मौसम साफ रहेगा. हालांकि, अबु धाबी की तरह ही यहां भी खिलाड़ियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, यहां भी शबनम (ओस) की अहम भूमिका होगी और टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी का फैसला कर सकती है.

Pitch Report- पिच रिपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग के मुताबिक , दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पिच पर घास रहेगी. ऐसे में यहां तेज़ गेंदबाज़ों का बड़ा रोल हो सकता है. कोरोना महामारी के कारण पिच लंबे वक्त से कवर रही होगी, ऐसे में मैच से पहले पिच पर पानी भी डाला गया होगा. इसे देखते हुए यहां तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिलना स्वाभाविक है.

दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स- शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, कीमो पॉल/डेनियमल सैम्स, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा और कगीसो रबाडा.

पंजाब की संभावित प्लेइंग इलेवन

किंग्स इलेवन पंजाब- केएल राहुल (कप्तान), मंयक अग्रवाल, सरफराज़ खान, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मंदीप सिंह, के गौतम, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और शेल्डन कॉटरेल.

मैच प्रेडिक्शन

हमारा मैच प्रेडिक्शन मीटर कहता है कि इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिलेगी. हालांकि, मैच के क्लोज़ रहने की पूरी संभावना है.

दोनों टीमों के फुल स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), कगीसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, संदीप लामिछाने, इशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शिमरन हेटमायर, डेनियल सैम्स, एलेक्स कैरी, मोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, ललित यादव, आवेश खान, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, एनरिच नोर्ट्जे, ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, कीमो पॉल और अमित मिश्रा.

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), हरप्रीत बरार, इशान पोरेल, मनदीप सिंह, जिमी नीशाम, तजिंदर सिंह, क्रिस जॉर्डन, करुण नायर, दीपक हूडा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब उर रहमान, सरफराज खान, शेल्डन कॉटरेल, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, दर्शन नलकंडे, निकोलस पूरन, क्रिस गेल, मुरुगन अश्विन, जगदीश सूचित, कृष्णप्पा गौतम, हर्दुस विलजोएन और सिमरन सिंह.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: आज से शुरू भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट, कुछ देर में होगा टॉस
LIVE: आज से शुरू भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट, कुछ देर में होगा टॉस
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget