एक्सप्लोरर

RCB vs RR: मैच विनिंग पारी खेलने के बाद देवदत्त पड्डिकल बोले- कोहली के साथ खेलना एक अलग एहसास

राजस्थान के खिलाफ मैच में 45 गेंदो में 63 रन बनाने वाले देवदत्त पड्डिकल ने मैच के बाद कहा कि कोहली के साथ खेलना एक अलग एहसास है.

RCB vs RR: आईपीएल 2020 में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के युवा बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल ने राजस्थान के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेलने के बाद कहा कि कप्तान विराट कोहली के साथ खेलना एक अलग अहसास है. बता दें कि राजस्थान के खिलाफ मैच में पड्डिकल ने कप्तान विराट कोहली के साथ 99 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को आठ विकेट से जीत दिलाई. इस मैच में उन्होंने 45 गेंदो में 63 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और एक छक्का निकला.

मैच के बाद पड्डिकल ने कहा, "यह अलग अहसास है. मैंने उन्हें काफी कम उम्र से देखा है और उनके साथ बल्लेबाजी करना एक अलग ही अनुभव है. वह मुझे प्रेरित कर रहे थे. मैं थका हुआ महसूस कर रहा था. क्रैम्प आ रहे थे लेकिन वो मेरा हौसला बढ़ा रहे थे. उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं टीम को जीतते हुए देखना चाहता हूं."

उन्होंने आगे कहा, "वह इसी तरह से बल्लेबाजी करते हैं और उन्होंने भी मुझसे यही कहा कि तुम भी इसी तरह से बल्लेबाजी करो. मैं गेंद के हिसाब से खेल रहा था. गेंद को जितने अच्छे से देख सकता था, देख रहा था और अपने फैसले ले रहा था."

गौरतलब है कि आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में शानदार अर्धशतक जड़वे वाले पड्डिकल का इस सीज़न में यह तीसरा अर्धशतक है. राजस्थान के खिलाफ उन्होंने पहला विकेट जल्द गिर जाने के बाद कोहली के साथ 99 रनों की साझेदारी की और अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. वहीं कप्तान कोहली ने 53 गेंदों पर 72 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MS Dhoni Birthday: धोनी ने 0.08 सेकेंड में किया था स्टंप आउट, बर्थडे के अवसर पर जाने पांच बड़े रिकॉर्ड
MS Dhoni Birthday: धोनी ने 0.08 सेकेंड में किया था स्टंप आउट, बर्थडे के अवसर पर जाने पांच बड़े रिकॉर्ड
BAN vs ZIM: रफ्तार का नया सरताज बने नाहिद राणा, 6 विकेट लेकर जिम्बाब्वे में मचा दी तबाही
BAN vs ZIM: रफ्तार का नया सरताज बने नाहिद राणा, 6 विकेट लेकर जिम्बाब्वे में मचा दी तबाही
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
FIFA World Cup 2026: USA, मेक्सिको, कनाडा...तीनों मेजबान देश टूर्नामेंट से बाहर, किन देशों ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, जानिए
FIFA World Cup 2026: USA, मेक्सिको, कनाडा...तीनों मेजबान देश टूर्नामेंट से बाहर, किन देशों ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, जानिए

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
Embed widget