एक्सप्लोरर

IPL 2020: आईपीएल के वे 13 मुकाबले जिनका सुपर ओवर से हुआ फैसला, यहां देखें फुल लिस्ट

आईपीएल 13 में रविवार यानी 18 अक्टूबर को दो सुपर ओवर मुकाबले हुए, क्रिकेट फैन्स के लिये ये दिन बेहद यादगार रहा.

दुबई: आईपीएल का यह 13वां सीजन चल रहा है और अभी तक इस सीजन में कुल चार मैच सुपर ओवर में पहुंच चुके हैं. आईपीएल 13 में रविवार यानी 18 अक्टूबर को दो सुपर ओवर मुकाबले हुए, क्रिकेट फैन्स के लिये ये दिन बेहद यादगार रहा. ऐसा आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ जब एक दिन में दो मुकाबले ट्राई हुए और उनका नतीजा सुपर ओवर में निकला.

पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला टाई रहा, जिसका फैसला सुपर ओवर में निकला. इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस का मुकाबला भी मैच टाई रहा. इन दोनों टीमों के बीच खेला गया सुपर ओवर भी टाई रहा. इसके बाद नए नियमों के अनुसार, मैच का रिज़ल्ट निकालने के लिए दूसरा सुपर ओवर खेला गया, जिसमें पंजाब की टीम ने जीत हासिल की. वैसे आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 13 मुकाबले ऐसे हुए हैं, जिनका फैसला सुपर ओवर में हुआ है. आइए नजर डालते हैं उन 13 मुकाबलों पर जो सुपर ओवर में गए :

राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (23 अप्रैल, 2009)

आईपीएल का पहला सुपर ओवर दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में राजस्थान और कोलकाता के बीच खेला गया था. दोनों टीमों ने 20-20 ओवरों में 150 रनों का बराबर का स्कोर किया था. सुपर ओवर में राजस्थान ने कोलकाता को हरा दिया था.

किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (21 मार्च, 2010)

चेन्नई की टीम अपने घर पर खेल रही थी. 137 रनों का लक्ष्य वो हासिल नहीं कर पाई और स्कोर पंजाब के बराबर ही रहा था. सुपर ओवर में पंजाब ने हालांकि चेन्नई को हरा दिया.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलंजर्स बेंगलोर ( 7 अप्रैल 2013)

हैदराबाद और बेंगलोर ने दोनों ने 130 रनों का समान स्कोर किया था. राजीव गंधी क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच सुपर ओवर में पहुंचा और हैदराबाद मैच हार गई.

बेैंगलोर बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स (16 अप्रैल, 2013)

बेंगलोर को इस बार अपने घर में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ सुपर ओवर खेलना पड़ा था. 153 रनों का पीछा करते हुए स्कोर बराबर रहा था. सुपर ओवर में रवि रामपाल ने बेंगलोर को जीत दिला दी थी.

राजस्थान बनाम कोलकाता (29 अप्रैल, 2014)

कोलकाता और राजस्थान इस बार अबू धाबी में सुपर ओवर खेलने को मजबरू हुए. 152 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए कोलकाता ने स्कोर टाई कर लिया. सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने 11-11 रनों का स्कोर किया और मैच का फैसला इस बात से निकला की किसने ज्यादा बाउंड्रीज लगाई हैं, यहां राजस्थान ने बाजी मारी.

पंजाब बनाम राजस्थान (21 अप्रैल, 2015)

अहमदाबाद में 192 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए पंजाब लक्ष्य हासिल करने से चूक, अक्षर पटेल ने टीम को सुपर ओवर में पहुंचा दिया. पंजाब ने सुपर ओवर में नौ रनों से मैच जीत लिया.

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात लायंस (29 अप्रैल, 2017)

20 ओवरों में दोनों टीमें 153 रनों का समान स्कोर खड़ा कर पाईं. जसप्रीत बुमराह ने सुपर ओवर में बेहतरीन प्रदर्शन कर मुंबई को जीत दिलाई.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता (30 अप्रैल, 2019)

फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता ने दिल्ली के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा. दिल्ली ने स्कोर बराबर किया और फिर सुपर ओवर हुआ. दिल्ली ने सुपर ओवर में कोलकाता के सामने 11 रनों का लक्ष्य रखा और कगिसो रबादा ने दिल्ली को यह मैच जिता दिया.

मुंबई बनाम हैदराबाद (2 मई, 2019)

163 रनों का पीछा करते हुए हैदराबाद के मनीष पांडे ने मुंबई के हार्दिक पांड्या पर आखिरी गेंद पर छक्का मार दिया और इस एलिमिनेटर मुकाबले को सुपर ओवर में पहुंचा दिया. बुमराह ने सुपर ओवर में सिर्फ आठ रन दिए और मुंबई ने यह लक्ष्य हासिल कर लिया.

दिल्ली बनाम पंजाब (20 सितंबर, 2020)

मार्कस स्टोयनिस की आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी के कारण पंजाब मैच नहीं जीत सकी और स्टइनिस मैच को सुपर ओवर में ले गए. इस बार फिर रबादा ने सुपर ओवर में दिल्ली को जीत दिलाई.

बैंगलोर बनाम मुंबई (28 सितंबर, 2020)

बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए. मुंबई ने स्कोर बराबर किया और सुपर ओवर में मैच जीता.

कोलकाता बनाम हैदराबाद (18 अक्टूबर, 2020)

कोलकाता ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 163 रन बनाए. हैदराबाद भी 163 रन बना सकी. कोलकाता ने सुपर ओवर में मैच जीता.

पंजाब बनाम मुंबई (18 अक्टूबर 2020)

यह मैच आईपीएल इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में दर्ज हुआ क्योंकि इस मैच में दो सुपर ओवर हुए. दोनों ने टीमों ने 176 रनों का स्कोर किया. मैच सुपर ओवर में गया जहां दोनों टीमों ने पांच-पांच रन बनाए. फिर दूसरा सुपर ओवर खेला गया और पंजाब ने जीत हासिल की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget