एक्सप्लोरर

IPL सीजन 12, Eliminator- पृथ्वी-पंत के तूफान से उड़ा हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट से दी मात

हैदराबाद ने यहां डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 162 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, जिसे दिल्ली ने एक गेंद शेष रहते आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया.

विशाखापट्टनम- पृथ्वी शॉ (56) और ऋषभ पंत (49) की तूफानी पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक अंदाज में दो विकेट से हराकर क्वालीफायर-2 में प्रवेश कर लिया. क्वालीफायर-2 में दिल्ली का सामना अब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा और इसमें जीतने वाली टीम 12 मई को मुंबई इंडियंस के साथ फाइनल मैच खेलेगी. इस हार के बाद हैदराबाद अब लीग से बाहर हो गई है.

हैदराबाद ने यहां डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 162 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, जिसे दिल्ली ने एक गेंद शेष रहते आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया.

दिल्ली ने की शानदार शुरूआत

हैदराबाद से मिले 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को ओपनर पृथ्वी शॉ (56) और शिखर धवन (17) ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवरों में 66 रनों की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत दी. धवन दीपक हुड्डा की गेंद पर आगे बढ़कर शॉट लगाने के प्रयास में स्टंप आउट हो गए. उन्होंने 16 गेंदों पर तीन चौके लगाए. इसके कुछ देर बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (8) भी खलील अहमद की गेंद पर रिद्धिमान साहा को कैच थमाकर चलते बने. खलील ने इसके बाद क्रिज पर अपनी आंखे जमा चुके शॉ को भी विजय शंकर के हाथों कैच कराया दिल्ली को मुश्किल में डाल दिया. शॉ ने 38 गेंदों की अर्धशतकीय पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए.

87 रन तक तीन विकेट गंवाने के बाद दिल्ली को अब पंत और कोलिन मुनरो (14) से काफी उम्मीदें बढ़ गईं. लेकिन मुनरो कुछ खास नहीं कर सके और राशिद खान की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए. उन्होंने 13 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया. राशिद ने इसी ओवर में अक्षर पटेल (0) को भी आउट कर दिल्ली की उम्मीदों को गहरा झटका दिया.

पंत का कमाल

दिल्ली को अंतिम 24 गेंदों पर जीत के लिए 42 रनों की दरकार थी और पंत ने 18वें ओवर में बासिल थम्पी की गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाकर मैच को दिल्ली के पक्ष में मोड़ दिया. पंत 19वें ओवर में आउट हो गए. लेकिन आउट होने से पहले वह अपना काम कर चुके थे. पंत ने 21 गेंदों की तूफानी पारी में दो चौके और पांच छक्के जड़े. अंतिम 12 गेंदों में हुआ चमत्कार

दिल्ली को अब अंतिम 12 गेंदों पर 12 रन बनाने थे और उसने एक गेंद शेष रहते आठ विकेट खोकर रोमांचक अंदाज में जीत अपने नाम कर ली. कीमो पॉल ने चार गेंदों पर नाबाद पांच रन बनाकर दिल्ली को पहली बार क्वालीफायर-2 में पहुंचा दिया. हैदराबाद की ओर से भुवनेश्चवर कुमार, खलील अहमद और राशिद खान ने दो-दो जबकि दीपक हुड्डा ने एक विकेट लिया. इससे पहले, सनराइजर्स हैदराबाद ने आठ विकेट पर 162 रन का स्कोर बनाया, लेकिन उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके.

हैदराबाद को रिद्धिमान साहा (8) और मार्टिन गुप्टिल (36) ने पहले विकेट के लिए 3.1 ओवरों में 31 रन जोड़े. साहा के आउट होने के बाद हैदराबाद को दूसरा झटका 56 के स्कोर पर गुप्टिल के रूप में लगा. गुप्टिल ने 19 गेंदों की पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए.  मनीष पांडे (30) और कप्तान केन विलियम्सन (28) ने तीसरे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की. पांडे को कीमो पॉल ने आउट किया. पांडे ने 36 गेंदों पर तीन चौके जड़े. इसके बाद विलियम्सन भी टीम के 111 के स्कोर पर चौथे बल्लेबाज के रूप में ईशांत शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए. उन्होंने 27 गेंदों की पारी में दो चौके लगाए.

हालांकि मोहम्मद नबी (20) और विजय शंकर (25) ने अंतिम के आवरों में पांचवें विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया. नबी ने 13 गेंदों की पारी में तीन चौके और एक छक्का जबकि शंकर ने 11 गेंदों की पारी में दो चौके और इतने ही छक्के लगाए. हैदराबाद ने अंतिम चार ओवरों में 47 रन जोड़े और चार विकेट भी गंवाए.

दिल्ली की ओर से कीमो पॉल ने 32 रन पर तीन विकेट, ईशांत शर्मा ने 34 रन पर दो विकेट, ट्रेंट बोल्ट ने 37 रनों पर एक विकेट और अमित मिश्रा ने चार ओवरों में 16 रनों पर एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; देखें पूरी लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget