एक्सप्लोरर

IPL 2018: स्टार्क की जगह केकेआर में शामिल हुआ इंग्लैंड का तूफानी गेंदबाज

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के शुरू होने से पहले ही दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए. जनवरी में हुए ऑक्शन में केकेआर ने स्टार्क पर 9.4 करोड़ की बोली लगाई थी.

स्टार्क के बाहर होने के बाद टीम को एक अच्छे तेज गेंदबाज की जरूरत थी और उनकी ये खोज खत्म हुई इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर टॉम कुर्रन पर. 23 साल के कुर्रन दाएं हाथ के मीडियम फास्ट गेंदबाजी करते हैं जबकि बल्ले से भी टीम को योगदान देते हैं. 1 करोड़ बेस प्राइस वाले कुर्रन 8 अप्रैल को रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे. केकेआर अपना पहला मुकाबला अपने होम ग्राउंड पर ही खेलेगी. पिछेल साल एशेज के दौरान कुर्रन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक दो टेस्ट,8 वनडे और 6 अंतरराष्ट्रीय टी 20 मुकाबले खेले हैं. टी 20 क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने अब तक 51 मुकाबले खेले हैं जिसमें 27.17 की औसत से 53 विकेट झटके हैं. कुर्रन आईपीएल में मिले इस मौके को राष्ट्रीय टीम में वापसी की तरह देख रहे हैं. एक इंग्लिश वेबसाइट को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि केकेआर को ज्वाइन करने के लिए मैं उत्साहित हूं. वहां बड़े खिलाड़ियों के अनुभव से बहुत कुछ सीखने की कोशिश करूंगा. मैं कोशिश करूंगा कि यहां अच्छा प्रदर्शन कर इंग्लैंड के लिए विश्व कप टीम में जगह बना सकूं. आईपीएल में चुने जाने को लेकर उन्होंने काउंटी टीम सर्रे के डायरेक्टर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेक स्टीवर्ट को धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें आईपीएल में खेलने की अनुमति दी. स्टीवर्ट मानते हैं कि टॉम के नहीं रहने से सर्रे के काउंटी अभियान को झटका लगेगा लेकिन वहां का अनुभव विश्व कप में काम आ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Head Coach: वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget