एक्सप्लोरर

IPL सीजन 12, Eliminator- ऋषभ पंत ने अपनी इनिंग्स के दम पर धोनी को दी चुनौती, कहा- अगले मैच में करूंगा पारी को खत्म

ऋषभ पंत ने 21 गेंदों में 49 रन बनाए. मैच के दौरान राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए. इसमें एक मैदान ओवर भी था. दिल्ली की ओर से आखिरी गेंद पर किमो पॉल ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच दिल्ली के नाम करा दिया.

नई दिल्ली: आईपीएल साल 2019 के सीजन 12 में कल खेले गए एलिमिनेटर में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला था. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम ओवर में जाकर हैदराबाद को 2 विकेट से हरा दिया. अब दिल्ली का मुकाबला क्वालिफायर 2 में चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ ने बेहतरीन पारी खेली जहां दोनों की बदौलत ही टीम को जीत मिली. ऋषभ पंत ने 21 गेंदों में 49 रन बनाए. मैच के दौरान राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए. इसमें एक मैदान ओवर भी था. दिल्ली की ओर से आखिरी गेंद पर किमो पॉल ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच दिल्ली के नाम करा दिया. इस जीत के बाद अब दिल्ली का सामना चेन्नई से होगा. शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋषभ पंत को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया. मैत जीतने के बाद ऋषभ पंत ने कहा कि, “यदि आप सेट हैं, तो आपको इसे अपनी टीम के लिए खत्म करना होगा. अगली बार, मैं अपनी टीम के लिए इसे खत्म करने की कोशिश करूंगा क्योंकि मैं आज रात बहुत करीब आ गया था मैच खत्म करने के” “मैं सिर्फ सकारात्मक रहने की कोशिश करता हूं. टी 20 में आपको एक बड़ा ओवर मिलेगा ये तय है. हम गेंदबाजों के एक ही सेट के साथ रोज अभ्यास करते हैं और हम गेंद देखते हैं न कि गेंदबाज” अपने बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए पंत ने कहा, “आज, मैंने गेंद को बहुत मुश्किल से मारने की कोशिश नहीं की और सिर्फ टाइमिंग पर ध्यान केंद्रित किया” धोनी की सेना को दी चुनौती इस शानदार पारी के बाद जब रिषभ पंत 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार लेने आए तो उन्होंने अपने दिल की बात भी खुलकर सामने रख दी. उन्होंने सीधे तौर पर ना सही लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को चुनौती भी दे डाली जिनके खिलाफ वो शुक्रवार को दूसरा क्वालीफायर खेलने उतरेंगे. गौरतलब है कि चेन्नई और दिल्ली के बीच होने वाला दूसरा क्वालीफायर भी इसी मैदान पर खेला जाना है और रिषभ पंत ने साफ कर दिया है कि इस अगले मैच में वो पारी खत्म करके ही वापस लौटने का प्रयास करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा, जैकब-फिलिप्स क्रीज पर मौजूद; मुश्किल में भारत
LIVE: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा, जैकब-फिलिप्स क्रीज पर मौजूद; मुश्किल में भारत
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
Asian Para Games 2026 Day 4 Live: शीतल देवी ने जीता डबल गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश
Live: शीतल देवी ने जीता डबल गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget