एक्सप्लोरर

खेल मंत्रालय और आईओए के बीच टकराव, आईओए के अध्यक्ष ने दी कड़े शब्दों में चेतावनी

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अधिकारियों के दल में कांट—छांट पर कड़े शब्दों में खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण को चेतावनी दी है. आईओए ने कहा है कि 'मूंछ के सवाल' पर खेलों से अनजान अधिकारी नाम काटे जा रहे हैं, अगर इस वजह से भारत का प्रदर्शन खराब रहता है तो मंत्रालय और खेल प्राधिकरण को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी.

नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अधिकारियों के दल में कांट—छांट पर कड़े शब्दों में खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण को चेतावनी दी है. आईओए ने कहा है कि 'मूंछ के सवाल' पर खेलों से अनजान अधिकारी नाम काटे जा रहे हैं, अगर इस वजह से भारत का प्रदर्शन खराब रहता है तो मंत्रालय और खेल प्राधिकरण को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी.

आईओए ने खेल मंत्रालय के पास चार से 15 अप्रैल तक होने वाले गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के लिये 222 खिलाड़ियों के अलावा कोच और मैनेजरों सहित 95 अन्य अधिकारियों के नाम भेजे थे. रिपोर्टों के अनुसार खेल मंत्रालय ने इनमें से 21 अधिकारियों के नाम काट दिये हैं जिनमें कुछ कोच और मैनेजर भी शामिल हैं.

इस घटनाक्रम के बाद खेल मंत्रालय और आईओए में फिरे से टकराव की स्थिति पैदा हो गयी है. आईओए अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा ने मंत्रालय के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया.

बत्रा ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल के आधिकारिक रवानगी कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा, 'हमें पता चला है कि 21 अधिकारियों के नाम काट दिये गये हैं. कुछ ऐसे लोग फैसले कर रहे हैं जिन्हें नियमों का पता नहीं है. पंद्रह दिन से भी कम समय रह गया है और तब मुझे इस सबके लिये जूझना पड़ रहा है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है.’’

उन्होंने इस संदर्भ में इंचियोन एशियाई खेलों का उदाहरण दिया जब मैनेजर नहीं होने के कारण सरिता देवी को एक पत्रकार से धनराशि उधार लेकर अपना विरोध व्यक्त करना पड़ा था.

बत्रा ने कहा, ‘‘इंचियोन में सरिता देवी के साथ क्या हुआ था सभी जानते हैं. उनके साथ तब मैनेजर नहीं था जबकि विरोध मैनेजर दर्ज करवाता है. इस तरह की स्थिति पैदा होने पर फिर क्या होगा. जितने भी अधिकारी जा रहे हैं वास्तव में उनकी जरूरत है लेकिन मंत्रालय के अधिकारियों के लिये यह मूंछ का सवाल बन गया है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कल किसी खिलाड़ी का प्रदर्शन प्रभावित होता है तो फिर उसकी जिम्मेदारी मंत्रालय की होगी. आईओए का काम पोस्टमैन का होता है और हमने वही सूची मंत्रालय को सौंपी है जो एनएसएफ (राष्ट्रीय खेल महासंघों) ने हमें दी थी लेकिन दुर्भाग्य से फिजियो, मैनेजर और यहां तक कि कोच के नाम काट दिये गये हैं. ’’

बत्रा ने कहा, ‘‘यहां तक कि एक डॉक्टर (फिजिशियन) का नाम काट दिया गया है जिसे उन सभी दवाईयों का ज्ञान है जिनके कारण कोई खिलाड़ी डोपिंग में फंस सकता है. अगर किसी खिलाड़ी ने खांसी होने पर गलत दवा ले ली तो फिर उसका करियर बर्बाद हो सकता है और इसकी जिम्मेदारी मंत्रालय की होगी.’’

आईओए ने जो सूची मंत्रालय के पास भेजी है उनमें 21 अतिरिक्त अधिकारी भी हैं और बत्रा ने दावा किया कि ये सभी अधिकारी एनएसएफ के खर्चों पर जा रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इन्हें अतिरिक्त अधिकारी का नाम दिया है भले ही इनकी दल में सख्त जरूरत है. उन्हें महासंघ अपने खर्चे पर ले जा रहे हैं. आईओए से केवल 11 अधिकारी जा रहे हैं लेकिन खेल मंत्रालय से कई अधिकारी जा रहे हैं. क्या उनके नाम भी काटे जा रहे हैं. ’’

इस बीच आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि उन्हें अभी तक मंत्रालय से आधिकारिक सूची नहीं मिली है लेकिन जब भी उन्हें सूची मिलेगी वह इस पर विरोध दर्ज करेंगे.

मेहता ने कहा, ‘‘हम सूची मिलने पर आधिकारिक विरोध दर्ज करेंगे. हम उनसे इसका कारण भी पूछेंगे. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget