एक्सप्लोरर

INDvsSL: श्रीलंका के खिलाफ उतरते ही 50 टेस्ट खेलने वाले गेंदबाज़ बनेंगे आर अश्विन

INDvsSL: श्रीलंका के खिलाफ उतरते ही 50 टेस्ट खेलने वाले गेंदबाज़ बनेंगे आर अश्विन
गॉल: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 50 टेस्ट खेलने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे. लेकिन अपने 50वें टेस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि खुद के लिये उन्होंने कोई नये लक्ष्य नहीं बनाये हैं. उनका कहना है कि यह ऐसा सबक है जो उन्होंने बीते समय से सीखा है. अश्विन ने कहा, ‘‘बीते समय में मैंने भले ही कुछ लक्ष्य बनाये हों लेकिन भविष्य को देखते हुए मैं कोई लक्ष्य नहीं बनाऊंगा क्योंकि यह चीज बीते समय ने मुझे सिखाई है. आप खुद से आगे नहीं जा सकते और आप कोई मील के पत्थर तय नहीं कर सकते.’’ उन्होंने कहा,‘‘सबसे अहम चीज यही है कि आप हर दिन बेहतर बनते जाओ क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काफी मुश्किलों से भरा हो सकता है. अगर आप बीते समय की चीजों को ही लेकर बैठे रहोगे तो यह आपको अगल थलग कर देगा. लेकिन हां, आप एक कप काफी पीते हुए बीते प्रदर्शन को याद रख सकते हो, लेकिन आगे बढ़ना और टेस्ट मैच खेलना काफी अहम है जिसमें एक दिन पर ही ध्यान लगाओ.’’ अश्विन का कहना है कि उन्हें याद नहीं कि वह पचास टेस्ट मैचों तक किस तरह पहुंचे. उन्होंने 49 टेस्ट में 275 विकेट झटके हैं और उनका मानना है कि 50 टेस्ट से वह अच्छी स्थिति में है, हालांकि वह नहीं जानते कि उनके लिये अभी कितने और मैच बचे हैं. अश्विन ने पत्रकारों से कहा,‘‘50 टेस्ट मैंने कैसे पूरे किये, मैं याद नहीं कर सकता. लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं कि मैं यहां तक पहुंचा और इसके बाद से हर टेस्ट मैच मेरे लिये अहम होगा.’’ अश्विन के लिये श्रीलंका का मैदान काफी यादगार रहा है, जिसमें उन्होंने 2015 दौरे पर गॉल में 10 विकेट झटके थे. अश्विन ने 27 बार पांच विकेट अपने नाम किये हैं जबिक सात बार उन्होंने 10 विकेट की उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने कहा,‘‘उसी स्थान पर वापस आना, जहां मैंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, सपने के सच होने जैसा है. यह मेरे लिये तब महत्वपूर्ण अवसर था क्योंकि मैं टेस्ट टीम में वापसी कर रहा था. मुझे इस मैच में 10 से अधिक विकेट मिले. इससे बहुत सारी अच्छी यादें ताजा हो जाती हैं. ’’ उन्होंने हालांकि यह अंदाजा नहीं लगाया कि वह कितने और टेस्ट खेलेंगे लेकिन उन्होंने कहा कि अभी तक के इस सफर ने उन्हें अच्छी लय में रखा है. तैयारी बदल जाने के सावल पर उन्होंने कहा,‘‘तैयारी का समय और सारी चीजें एक सी हैं. लेकिन मैं बतौर क्रिकेटर अपनी जागरूकता और अनुभव को महसूस कर सकता हूं. आज भी मैं अनुभव और सीख को अपने अभ्यास में शामिल करता हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
Asian Para Games 2026 Day 4 Live: शीतल देवी और तोमन कुमार ने जीता सोना, भारत को दिलाया 16वां गोल्ड
Live: शीतल देवी और तोमन कुमार ने जीता सोना, भारत को दिलाया 16वां गोल्ड
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget