एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा ने खोला राज- इसलिए 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे दिनेश कार्तिक

मैच खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने सवालों का जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने क्यों दिनेश कार्तिक को 7वें नंबर पर भेजा.

नई दिल्ली: बीती रात कोलंबो में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए बेहद ही रोमांचक मुकाबले में दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई. हालांकि इस जीत के बावजूद टीम के कप्तान रोहित शर्मा कार्तिक को सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजने पर निशाने पर आ गए थे. सोशल मीडिया पर अपने गुस्से का इजहार करते हुए लोगों ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल खड़े किए. फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा 13 वें ओवर की दूसरे गेंद 56 रन बनाने के बाद आउट हो गए थे. उस समय टीम को 6.4 ओवर में जीत के 70 रनों की जरूरत थी. लेकिन टीम मैनेजमेंट ने हैरान करने वाला फैसला लेते हुए शानदार फॉर्म में चल रहे कार्तिक की बजाए विजय शंकर को बल्लेबाजी के लिए भेजा. यह पहला मौका था जब विजय सीरीज में बल्लेबाजी करने आए.

टीम मैनेजमेंट का ये फैसला उस वक्त सवालों के घेरे में आ गया जब टीम को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 35 रनों की दरकार थी, लेकिन विजय मुस्तफिजुर रहमान के 17 वें ओवर में 5 गेंदों पर 1 रन बना पाए. इतना ही नहीं 17 वें ओवर की आखिरी गेंद पर मनीष पांडे भी आउट हो गए. अब भारतीय टीम को जीत के लिए 2 ओवर में 34 रनों की जरूरत थी और ऐसा लग रहा था कि यह मुकाबला भारत के हाथ से निकल गया है. हालांकि दिनेश कार्तिक ने 19वें ओवर में 22 रन बनाकर भारत की झोली में ये मैच डाल दिया.

मैच खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने सवालों का जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने क्यों दिनेश कार्तिक को 7वें नंबर पर भेजा. रोहित ने कहा, ''हम जानते थे कि आखिरी ओवर्स में मुस्तफिजुर रहमान बॉलिंग करने आएंगे, इसलिए हम चाहते थे कि कार्तिक जैसा अनुभवी बल्लेबाज उनका मुकाबला करे.'' कार्तिक ने भारतीय टीम को आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर ना सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि रोहित के इस फैसले की लाज भी रख ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget