एक्सप्लोरर

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान, जानें- सीरीज का फुल शेड्यूल

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया का एलान कर दिया है. टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है. भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की वापसी हुई है. वहीं, रोहित शर्मा जो इस वक्त शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं उन्हें श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है. साथ ही मोहम्मद शमी को भी श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने होने वाली टी-20 श्रृंखला से आराम दिया गया है.

5 महीने बाद जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के लिए खेलेंगे. बुमराह को कमर में स्ट्रेस फ्रैक्चर था, जिस कारण वह क्रिकेट से दूर रहे. वहीं श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में शिखर धवन की वापसी हुई है. धवन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके चलते उनके घुटने पर 25 टांके लगाने पड़े थे.

सीमित ओवरों के प्रारूप में विंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद, भारतीय टीम जनवरी में श्रीलंका के साथ तीन मैचों की T20 सीरीज खेलेगी. जिसका पहला मुकाबला गुवाहाटी में पांच जनवरी को खेला जाएगा. दूसरा और तीसरा टी 20 मुकाबला 7 और 10 जनवरी को खेला गया. इसके बाद भारत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेगा. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला 14 जनवरी को मुंबई में खेला जाएगा. बाकी दो मैच 17 और 19 जनवरी को खेले जाएंगे. मुकाबले से पहले जानिए भारतीय टीम के चयनित खिलाड़ियों के नाम और मैच का फुल शेड्यूल.

भारत टीम (श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए): विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शिवम दूबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर , मनीष पांडे, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन.

भारत टीम (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए): विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह.

Full schedule of India Matches in January 2020 - ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल 2020

5 जनवरी: भारत बनाम श्रीलंका, पहला टी-20I (गुवाहाटी)

7 जनवरी: भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा टी-20I (इंदौर)

9 जनवरी: भारत बनाम श्रीलंका, तीसरा टी-20I (पुणे)

14 जनवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे (मुंबई)

17 जनवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे (राजकोट)

19 जनवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वनडे (बेंगलुरु)

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान, रोहित शर्मा को दिया गया आराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका ऐतिहासिक शतक, राहुल द्रविड-गौतम गंभीर की बराबरी कर रचा इतिहास
ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका ऐतिहासिक शतक, राहुल द्रविड-गौतम गंभीर की बराबरी कर रचा इतिहास
FIFA Women's World Cup 2026: खिताब के बचाव का प्रेशर... विमेंस वर्ल्ड कप 2027 के लिए स्पेन की कोच 'बरमुडेज' की बड़ी चेतावनी
खिताब के बचाव का प्रेशर... विमेंस वर्ल्ड कप 2027 के लिए स्पेन की कोच 'बरमुडेज' की बड़ी चेतावनी
FIFA World Cup 2026: Lionel Messi या Cristiano Ronaldo नहीं, वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी का नाम यहां जानिए
Lionel Messi या Cristiano Ronaldo नहीं, वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी का नाम यहां जानिए
Vaibhav Sooryavanshi: आखिर हजारों खिलाड़ियों से अलग क्यों हैं वैभव सूर्यवंशी? सामने आई असली वजह
Vaibhav Sooryavanshi: आखिर हजारों खिलाड़ियों से अलग क्यों हैं वैभव सूर्यवंशी? सामने आई असली वजह

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर की गिरफ्तारी पर आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Breaking
गीता मां ने 52 साल की उम्र में सीक्रेट शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं-
E85 Fuel आप अपनी गाड़ी में डाल सकते हैं ? | Auto Live #e85 #flexfuel
Babla Kochhar ने खोले career के अनसुने राज, बताया कैसे मिला Acting में दूसरा मौका
Khan Sir Controversy: What happened inside the courtroom today regarding Khan Sir's case? | Patna Coaching Firing

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: जोजिला टनल में ब्रेकथ्रू ब्लास्ट की गूंज! 11,575 फीट की ऊंचाई पर पानी, पत्थर और बर्फ से रोज जंग, कैसे बनी एशिया की सबसे लंबी सुरंग?
जोजिला टनल में ब्रेकथ्रू ब्लास्ट की गूंज.. पानी, पत्थर और बर्फ से जंग, कैसे बनी सबसे लंबी सुरंग
जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 5 लोगों की जलकर मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे 
जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 5 लोगों की जलकर मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे 
US Helicopter Crash: होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर क्रैश, डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, Video
होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर क्रैश, डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, Video
Vaibhav Sooryavanshi: आखिर हजारों खिलाड़ियों से अलग क्यों हैं वैभव सूर्यवंशी? सामने आई असली वजह
Vaibhav Sooryavanshi: आखिर हजारों खिलाड़ियों से अलग क्यों हैं वैभव सूर्यवंशी? सामने आई असली वजह
Bandar BO Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका
मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका
CM बनने के बाद DK शिवकुमार की आफत! मंत्री और विधायक पहुंच गए दिल्ली, जानें क्यों मची खींचतान
CM बनने के बाद DK शिवकुमार की आफत! मंत्री और विधायक पहुंच गए दिल्ली, जानें क्यों मची खींचतान
Makhana Side Effects: ये 5 लक्षण दिख रहे हैं तो भूलकर भी न खाएं मखाना, वरना बिगड़ जाएगी सेहत
ये 5 लक्षण दिख रहे हैं तो भूलकर भी न खाएं मखाना, वरना बिगड़ जाएगी सेहत
Samsung का नया फ्लैगशिप मॉडल हुआ लीक, Galaxy S27 Pro की बैटरी और डिस्प्ले डिटेल्स आईं सामने
Samsung का नया फ्लैगशिप मॉडल हुआ लीक, Galaxy S27 Pro की बैटरी और डिस्प्ले डिटेल्स आईं सामने
Embed widget