एक्सप्लोरर

IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट में हुई रिकॉर्ड्स की बारिश, जानें किस खिलाड़ी ने अपने नाम किया कौनसा कीर्तिमान

मेलबर्न क्रिकेट गाउंड में खेले गए बॉक्सिंग-डे टेस्ट के चौथे दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हरा दिया. आइये जानें कि इस मैच में किस खिलाड़ी के कौनसा रिकॉर्ड अपने नाम किया.

Boxing day test: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबर्न क्रिकेट गाउंड में खेले गए बॉक्सिंग-डे टेस्ट को भारतीय टीम ने चौथे दिन ही आठ विकेट से जीत लिया. इसके साथ ही भारत ने चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 70 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम इंडिया ने सिर्फ दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. जानिए मैच के दौरान बने रिकॉर्ड्स.

लगातार पहले तीन टेस्ट जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने अजिंक्य रहाणे

इस जीत के साथ ही अजिंक्य रहाणे ने बतौर कप्तान अपनी तीसरी लगातार जीत हासिल की. इसके साथ ही वह लगातार पहले तीन टेस्ट जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए. भारत के लिए इससे पहले एमएस धोनी ने ये कारनामा किया था.

'शतकवीर' रहाणे ने अपने नाम किए ये रिकॉर्ड्स

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में दो शतक लगाने वाले रहाणे पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं.

इसके साथ ही रहाणे मेलबर्न में शतक जड़ने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं. इससे पहले वीनू मांकड ने भारत के लिए बतौर कप्तान मेलबर्न में शतक लगाया था.

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अलग-अलग मैदानों पर शतक जड़ने के मामले में रहाणे भारत के 12वें कप्तान भी बने.

इस टेस्ट की पहली पारी में रहाणे 112 रन बनाकर रन आउट हुए. टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ, जब रहाणे रन आउट हुए हैं.

जडेजा ने अर्धशतक लगाकर बनाया ये रिकॉर्ड

रविंद्र जडेजा ने पहली पारी में 57 रन बनाए. वह सात नंबर पर खेलते हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट में अर्धशतक लगाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज़ बन गए. इससे पहले कपिल देव ये कारनामा कर चुके हैं. कपिल देव ने 1985 में 55 रनों की पारी खेली थी.

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता बॉक्सिंग-डे टेस्ट

भारत ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट जीता है. इससे पहले भारतीय टीम ने पिछले दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के बॉक्सिंग डे टेस्ट में मात दी थी. अब तक भारत पांच बार हारा है और दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

रविचंद्रन अश्विन ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड

रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में दो विकेट झटके. टेस्ट क्रिकेट में 375 विकेट ले चुके अश्विन सबसे अधिक बाएं हाथ के बल्लेबाजों को आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. अश्विन ने 192 बाएं हाथ के बल्लेबाजों को आउट किया है. इससे पहले 800 टेस्ट विकेट लेने वाले मुथैय्या मुरलीधन ने 191 बाएं हाथ के बल्लेबाजों को आउट किया था.

इसे भी पढ़ेंः

IND Vs AUS: जीत के लिए टीम इंडिया को चाहिए 70 रन, ऐसा रहा ऑस्ट्रेलियाई पारी का हाल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रहाणे ने जड़ा दमदार शतक, सुनील गावस्कर ने कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget