एक्सप्लोरर

LUNCH INDvsSL: पुजारा, कोहली के शतकों से भारत को 199 रनों की बढ़त

चेतेश्वर पुजारा (143) और कप्तान विराट कोहली (123) की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने यहां विदर्भ क्रिकेट संघ (स्टेडियम) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को श्रीलंका पर पहली पारी के आधार पर 199 रनों की बढ़त ले ली है.

नागपुर: चेतेश्वर पुजारा (143) और कप्तान विराट कोहली (123) की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने यहां विदर्भ क्रिकेट संघ (स्टेडियम) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को श्रीलंका पर पहली पारी के आधार पर 199 रनों की बढ़त ले ली है. भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 205 रनों पर ही ढेर कर दिया था. मेजबान टीम ने तीसरे दिन भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 404 रन बना लिए हैं. कोहली के साथ उप-कप्तान अंजिक्य रहाणे विकेट पर खड़े हुए हैं. उन्होंने अभी तक पांच गेंदें खेलीं है लेकिन खाता नहीं खोला है. कोहली ने अभी तक अपनी पारी में 161 गेंदें खेलीं हैं और 13 चौके मारे हैं. भारत ने दिन के पहले सत्र की समाप्ति से कुछ देर पहले ही चेतेश्वर पुजारा का विकेट खो दिया. वह दासुन शनाका की गेंद पर बोल्ड हो गए. पुजारा ने 362 गेंदों का सामना किया और 14 चौके लगाए. भारत ने तीसरे दिन की शुरूआत दो विकेट के नुकसान पर 312 रनों के साथ की थी. तीसरे दिन के पहले सत्र में उसने 92 रन जोड़े हैं और सिर्फ एक विकेट खोया है. भारत ने अपना पहला विकेट पहले दिन लोकेश राहुल (7) के रूप में खोया था. दूसरे दिन मुरली विजय (128) के रूप में उसने अपना दूसरा विकेट दिन के आखिरी सत्र में खोया था. विजय और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 209 रनों की साझेदारी करते हुए भारत की विशाल बढ़त की नींव रखी थी. श्रीलंका की तरफ से लाहिरू गमागे, रंगना हेराथ और शनाका ने एक-एक विकेट लिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget