एक्सप्लोरर

INDvsSA: मैच दर मैच, जानें- टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को कैसे धूल चटाई

तीसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया और मैन ऑफ द सीरीज भी वही बने. रोहित ने इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की. रोहित ने पहले मैच में दो शतक और तीसरे मैच में दोहरा शतक जड़ा.

INDvsSA: टीम इंडिया ने आज रांची में इतिहास रच दिया है. भारत ने शानदार आलराउंड प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और आखिरी टेस्ट में पारी और 202 रन से हरा दिया है. इसी के साथ पहली बार भारत ने टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका का 3-0 से व्हाइटवॉश कर दिया. इस सीरीज में भारत पहले मैच से ही दक्षिण अफ्रीका पर हावी रहा. भारत ने इस सीरीज के किसी भी मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम को उभरने का मौका नहीं दिया. अफ्रीकी टीम एक बार भी भारत की मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी को कोई टक्कर नहीं दे पाई.

पहला टेस्ट मैच-

टीम इंडिया ने विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 203 रनों से हराया. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 502 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. पहली पारी में रोहित शर्मा ने 176 और मंयक अग्रवाल ने 215 रन बनाए. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में सिर्फ 431 रन ही बना सकी. इसके बाद दूसरी पारी में भारत ने 323 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इस पारी में भी रोहित ने शतक लगाया और 127 रन बनाए. दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 395 रन बनाने थे, लेकिन पूरी टीम 191 रनों पर ही सिमट गई. मैच में रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

INDvsSA: मैच दर मैच, जानें- टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को कैसे धूल चटाई

दूसरा टेस्ट मैच-

पूणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भी भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 601 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने शानदार 254 रन बनाए वहीं, पहले मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले मयंक अग्रवाल ने 108 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम मात्र 275 रनों पर समिट गई और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा. दूसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फिसड्डी साबित हुए. टीम 189 रनों पर समिट गई. इस मैच में भारत ने अफ्रीकी टीम को एक पारी और 137 रनों से हरा दिया. मैच के हीरो कप्तान विराट कोहली बने.

INDvsSA: मैच दर मैच, जानें- टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को कैसे धूल चटाई

तीसरा टेस्ट मैच-

रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच का हाल भी कुछ दूसरे टेस्ट मैच की तरह ही रहा. इस मैच में भी भारत ने पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में 497 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इस पारी में पहले मैच के हीरो रहे रोहित शर्मा ने शानदार 212 रन बनाए और टेस्ट में पहला दोहरा शतक लगाया. रोहित के अलावा अजिंक्य रहाणे ने भी शानदार 115 रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली पारी में 162 रन बनाकर आउट हो गई. फॉलोऑन खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में भी कुछ नहीं कर पाई और 133 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. ये मैच भारत ने पारी और 202 रनों से जीता. इस मैच में रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया और मैन ऑफ द सीरीज भी वही बने.

यह भी पढें-

रोहित शर्मा की तारीफ में शोएब अख्तर बोले, टेस्ट के ब्रांड बन गए हैं, स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे

सरफराज अहमद की पत्नी ने आखिर क्यों पूछा- धोनी ने संन्यास ले लिया क्या? जानिए

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हड़ताल पर गए, जानिए क्या हैं उनकी मांगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget