एक्सप्लोरर

IND vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर भारत का विजयी आगाज, रोहित बने जीत के हीरो

India vs South Africa: India beat SA by 6 wicket IND vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर भारत का विजयी आगाज, रोहित बने जीत के हीरो

Background

साउथैम्पटन: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का आठवां मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों टीमें साउथैम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में आमने-सामने हैं. भारत की अगुवाई विराट कोहली कर रहे हैं जबकि अफ्रीकी टीम की कमान फाफ डुप्लेसिस के हाथों में है. खिताब की प्रबल दावेदारों की फेहरिस्त में शुमार भारतीय टीम का यह पहला मैच है वहीं दक्षिण अफ्रीका का तीसरा मैच है. हालांकि, दो मैच खेल चुकी अफ्रीकी टीम को अभी तक जीत नसीब नहीं हुई है. पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने उसे हराया जबकि दूसरे मैच में उसे बांग्लादेश ने मात दे दी थी. दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान फाफ डु प्‍लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है.

भारत के लिहाज से देखा जाए तो उसके लिए यह अच्छी खबर है. न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में स्विंग के सामने भारतीय बल्लेबाज बिखर गए थे. ऐसे में साउथ अफ्रीका के दो मुख्य गेंदबाजों का न होना निश्चित ही भारतीय बल्लेबाजों के लिए राहत की बात होगी. अब उनके सामने कगिसो रबादा की चुनौती अहम होगी. भारतीय बल्लेबाजी की लय शीर्ष-3 के प्रदर्शन पर काफी निर्भर करती है. इन तीन में से अगर एक भी अंत तक खड़े हो जाता है तो भारत का स्कोर अच्छा होता है. बीते दो साल में यही देखा गया है, लेकिन अगर शुरू के तीनों बल्लेबाज विफल हो जाते हैं तो भारतीय टीम के लिए उबरना मुश्किल होता दिखा है.

ऐसे में रोहित शर्मा-शिखर धवन की सलामी जोड़ी पर अच्छी शुरूआत का दारोमदार है तो वहीं विराट कोहली पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी.

विश्व कप जाने से पहले नंबर-4 को लेकर काफी चर्चा रही थी. बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में लोकेश राहुल चौथे नंबर पर खेले थे और शतक जमाया था. ऐसे में माना जा रहा है कि कोहली अपने पसंदीदा राहुल को कम से कम पहले मैच में तो नंबर-4 पर खेलाएंगे. अन्यथा केदार जाधव भी इस स्थान के लिए विकल्प हैं. राहुल अगर चार नंबर पर आते है तो जाधव पांच और फिर महेंद्र सिंह धोनी छह नंबर पर आ सकते हैं.

गेंदबाजी में कोहली किन दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरते हैं यह देखना होगा. काफी हद तक संभावना है कि जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर की कुमार की जोड़ी मैदान पर होगी लेकिन मोहम्मद शमी की फॉर्म को देखते हुए कोहली, कुमार की जगह उन्हें मौका दे सकते हैं. बुमराह का खेलना तय है. तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में भारत के पास हार्दिक पांड्या का विकल्प है. आतिशी बल्लेबाजी के कारण पांड्या टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं.




दक्षिण अफ्रीका का मनोबल इंग्लैंड और बांग्लादेश से हारकर टूटा हुआ है जो भारत के लिहाज से देखा जाए तो अच्छी बात है. अफ्रीकी टीम की हालत इस बात से और भी खराब हो गई कि डेल स्टेन कंधे की चोट से उबर नहीं सके और वह विश्व कप से बाहर हो गए. टीम प्रबंधन को उम्मीद थी कि स्टेन भारत के खिलाफ मैच से पहले फिट हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका. स्टेन की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्यूरॉन हेंड्रिक्स को शामिल किया गया है. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका तेज गेंदबाज लुंगी नगिडी की कमी भी खलेगी. वह मांसपेशियों में खिंचाव के कारण 10 दिन तक बाहर रहेंगे. नगिडी को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में यह शिकायत हुई थी.

22:46 PM (IST)  •  05 Jun 2019

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपने वर्ल्ड कप अभियान का विजयी आगाज किया है. भारत के लिए शतक लगाने वाले रोहित शर्मा और चार विकेट लेने वाले चहल जीत के हीरो रहे. भारत ने 47.3 ओवर में 228 का लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की.
22:25 PM (IST)  •  05 Jun 2019

भारतीय टीम अब जीत के बेहद करीब पहुंच गई है. टीम इंडिया ने 44 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा 112 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि धोनी 28 रन बनाकर साथ दे रहे हैं. जीत के लिए टीम इंडिया को 36 गेंद में 30 रन चाहिए.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget