एक्सप्लोरर

Women’s T20 World Cup: भारत की जीत का सिलसिला जारी, पाकिस्तान को दी 7 विकेट से मात

पाकिस्तान से मिले 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को मिताली और स्मृति मंधाना (26) ने पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 73 रन की साझेदारी कर मजबूत शुरुआत दी.

गुयाना: मिताली राज (56) की संयमभरी पारी के दम पर भारत ने यहां जारी आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के अपने दूसरे मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को सात विकेट पर 133 रन पर रोक दिया और फिर 19 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत

भारत की टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में यह लगातार दूसरी जीत है. उसने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 34 रन से हराया था. वहीं, पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी हार है. टीम को अपने पहले मैच में आस्ट्रेलिया से मात खानी पड़ी थी. भारतीय टीम अब अपने ग्रुप-बी में चार अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है.  पाकिस्तान से मिले 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को मिताली और स्मृति मंधाना (26) ने पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 73 रन की साझेदारी कर मजबूत शुरुआत दी.

मिताली ने लगाया अपने करियर का 16वां अर्धशतक

मिताली के करियर का यह 16वां अर्धशतक था. उन्होंने 47 गेंदों पर सात चौके लगाए. मिताली को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. मंधाना ने 28 गेंदों पर चार चौके लगाए. जेमिमा रोड्रिगेज ने 16, पिछले मैच में शानदार शतक बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नाबाद 14 और वेदा कृष्णामूर्ति ने पांच गेंदों पर एक चौके के सहारे नाबाद आठ रन बनाए.

पाकिस्तान की ओर से डायना बैग, निदा डार और बिस्माह मारूफ ने एक-एक विकेट झटके. इससे पहले, बिस्माह मारूफ (53) और निदा डार (52) के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 134 रनों का लक्ष्य रखा.

भारत की टीम ने चुनी थी गेंदबाजी

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 30 रन के अंदर तीन विकेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की. मारूफ और निदा ने चौथे विकेट के लिए 94 रन की शानदार साझेदारी कर पाकिस्तान को सात विकेट पर 133 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया. टी-20 में चौथे विकेट के लिए पाकिस्तान की यह सबसे बड़ी साझेदारी है.

पाकिस्तान ने वैसे तो सात विकेट पर कुल 135 रन बनाए लेकिन उसके बल्लेबाजों द्वारा डेंजर एरिया में दौड़ने के कारण उसके खाते से दो रन घटा दिया. इसके कारण टीम स्कोरबोर्ड पर 133 रन लगा पाई. टी-20 में मारूफ का यह सातवां अर्धशतक है. उन्होंने 49 गेंदों पर चार चौके लगाए. वहीं, निदा ने 35 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से अपने करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया.

इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद आयशा जफर (0), कप्तान जवेरिया खान (17), आलिया रियाज (4) और ओमैमा सोहेल (3) ज्यादा कुछ नहीं कर पाई. पाकिस्तान ने अंतिम चार ओवरों में 29 रन जोड़े और चार विकेट गंवाए. भारत के लिए पूनम यादव और डायलन हेमलता ने दो-दो जबकि अंरूधती रॉय ने एक विकेट झटके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
IND vs NZ 3rd T20I Highlights: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज
Highlights: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget