एक्सप्लोरर

INDvsNZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में भारत का पलड़ा भारी

मुंबई: इस सत्र में एकतरफा जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम कल से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी तो मौजूदा फार्म के आधार पर उसका पलड़ा भारी होगा. विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया को हराने के बाद भारत के हौसले बुलंद है. न्यूजीलैंड को शानदार फार्म में चल रही मेजबान टीम को हराने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. भारत का बल्लेबाजी और गेंदबाजी संयोजन संतुलित है और सभी खिलाड़ियों ने जीत में योगदान दिया है। एक ईकाई के रूप में विराट कोहली की टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। तीन सत्र पहले भारत को इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने हराया था लेकिन उसके बाद से भारत ने अपनी सरजमीं पर लगातार तीन श्रृंखलायें जीती है. अपराजेय होती जा रही भारतीय टीम ने जीत का ऐसा तिलिस्म अपने इर्द गिर्द बना लिया है जिसे तोड़ना आसान नहीं लग रहा. आस्ट्रेलिया से 2009-10 में हारने के बाद भारत 16 द्विपक्षीय मैचों में सिर्फ पाकिस्तान (2012) और दक्षिण अफ्रीका से हारा है. आस्ट्रेलिया पर उसने 4-1 से जीत दर्ज की जबकि कप्तान विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ फार्म मेंनहीं थे और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी टीम से बाहर थे. उपकप्तान रोहित शर्मा ने 296 रन बनाये जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे. अजिंक्य रहाणे ने चार अर्धशतक समेत 244 रन जोड़े जबकि हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने 222 रन बनाये. महेंद्र सिंह धोनी ने भी उम्दा बल्लेबाजी की. यदि भारतीय टीम ने यही लय कायम रखी तो न्यूजीलैंड को वानखेड़े की पिच पर हराना मुश्किल नहीं होगा. बल्लेबाजों की ऐशगाह मानी जाने वाली इस पिच पर खूब रन बनने की उम्मीद है. चाइनामैन कुलदीप यादव और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की अगुवाई में नये स्पिन आक्रमण ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इन दोनों का साथ देने के लिये बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल भी हैं. तेज गेंदबाजी का मोर्चा भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमरा संभालेंगे. INDvsNZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में भारत का पलड़ा भारी न्यूजीलैंड की उम्मीदें उसके सबसे सीनियर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोस टेलर पर टिकी होंगी जिन्होंने ब्रेबोर्न स्टेडियम पर भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में शतक जमाया था. टेलर, सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और कप्तान केन विलियमसन पर कीवी टीम को बड़ा स्कोर देने की जिम्मेदारी होगी. टाम लाथम ने भी दूसरे अभ्यास मैच में शतक जमाया था. कुल मिलाकर हालांकि न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी भारत के सामने कमजोर है, खासकर उपमहाद्वीपीय हालात में. ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी को जिम्मेदारी लेकर अच्छी गेंदबाजी करनी होगी. स्पिनर मिशेल सेंटनेर और ईश सोढी पर बीच के ओवरों में रनगति पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी होगी. टीमें: भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, एम एस धोनी, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमरा, भुवनेश्वर कुमार और शरदुल ठाकुर. न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डे ग्रांडहोमे, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टाम लाथम, हेनरी निकोल्स, एडम मिल्ने, कोलिन मुनरो, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनेर, टिम साउदी, रोस टेलर, जार्ज वर्कर, ईश सोढी. मैच का समय: दोपहर 1.30 से.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: 200 के पार जाएगा न्यूजीलैंड का स्कोर, रन नहीं रोक पा रहे भारतीय गेंदबाज
LIVE: 200 के पार जाएगा न्यूजीलैंड का स्कोर, रन नहीं रोक पा रहे भारतीय गेंदबाज
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
Asian Para Games 2026 Day 4 Live: शीतल देवी ने जीता डबल गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश
Live: शीतल देवी ने जीता डबल गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget