एक्सप्लोरर

INDvsNZ: अब न्यूज़ीलैंड फतह करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

मुंबई: श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने के बाद आत्मविश्वास से भरपूर भारतीय क्रिकेट टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयार है. दोनों टीमों के बीच 22 अक्टूबर यानि आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू हो जाएगी और इसका पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में कोहली की टीम दो लक्ष्य साथ लेकर चलेगी. पहला, न्यूजीलैंड पर जीत हासिल करना और दूसरा, आईसीसी की वनडे रैंकिंग में फिर से पहला स्थान हासिल करना. हाल ही में जारी आईसीसी की वनडे टीमों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पीछे धकेलते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया. इस रैंकिंग में दोनों टीमों के अंक बराबर हैं, लेकिन दशमलव अंक के आधार पर दक्षिण अफ्रीका पहले स्थान पर है. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का सामना करने के लिए भारतीय टीम के पास शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और महेंद्र सिंह धोनी जैसे अनुभवी बल्लेबाज हैं और फिर कप्तान विराट कोहली भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. कोहली ने बल्लेबाजी क्रम में स्वयं को तीसरे नंबर पर रखा है. यह देखना रोमांचक होगा कि चौथे नंबर पर कौन बल्लेबाजी के लिए आता है? हाल ही में भारतीय टीम ने कई नए युवा खिलाड़ियों को मौका दिया, जिसमें हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे और केदार जाधव के नाम शामिल हैं. इन खिलाड़ियों ने बीते आयोजनों में टीम की जीत में अहम भूमिका भी निभाई थी. दिनेश कार्तिक को भी इस सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है और युवा खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रकार चौथे क्रम में बल्लेबाजी का अवसर किसे मिलता है, यह देखना रोमांचक होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया-ए टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर ने भी इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई. हालांकि, सभी की नजर अपनी मजबूत कलाई से बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने वाले भारतीय गेंदबाजों युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव पर होगी. इन दोनों ने आस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के लिए मैदान पर टिके रहना मुश्किल कर दिया था. अच्छी फॉर्म में चल रहे चहल और कुलदीप निश्चित तौर पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर सकते हैं. INDvsNZ: अब न्यूज़ीलैंड फतह करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया न्यूजीलैंड टीम की बात की जाए, तो उसके पास रॉस टेलर और कप्तान केन विलियमसन जैसे बल्लेबाज हैं. इसके अलावा, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम और कोलिन मुनरो भी अच्छी फॉर्म में हैं. पिछले अभ्यास मैच में लाथम और टेलर ने भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ शानदार शतकीय पारियां खेली थीं. हाल ही में एक बयान में उप-कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि न्यूजीलैंड की गेंदबाजी भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है. मेहमान टीम की गेंदबाजी का नेतृत्व तेज गेंदबाज ट्रैंट बोल्ट कर रहे हैं. इसमें टिम साउथी, एडम मिलने और मैट हेनरी भी शामिल हैं. न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजों में मिशेल सेंटनर और कोलिन डी ग्रैंडहोम जैसे खिलाड़ी भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. इसमें मुनरो भी टीम के लिए मददगार साबित हो सकते हैं. टीमें (संभावित): भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर. न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कोलिन डी ग्रैंडहोम, रॉस टेलर, ट्रैंट बाउल्ट, मैट हेनरी, टॉम लाथम (विकेटकीपर), एडम मिलने, ईश सोढ़ी, केलिन मुनरो, हैनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी और जॉर्ज वॉर्कर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget